

नीरज सिंह / सूरजपुर। सावन का महीना शुरू होते ही शिव भक्तों में अलग उत्साह दिखता है। कांवरिये देवघर धाम में भगवान शिव की जलाभिषेक करने की तैयारी में जुट जाते हैं। इस वर्ष सावन के मंगलवार को रेड नदी से बड़ी संख्या में कांवरियों ने जल उठाया। वे 38 किलोमीटर की पदयात्रा कर देवघर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा। बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे है।

सूरजपुर से लेकर देवघर तक कांवरियों का रेला लगा रहा। जगह-जगह कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई थी। प्रशासन द्वारा अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।
सावन महीने में सूरजपुर मे स्थित रेड नदी से जल उठाकर देवघर मे स्थित भगवान जलेश्वर महादेव को जलाभिषेक करने का लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है। मंगलवार की सुबह भक्तिमय रही। इस दौरान बोलबम… बोलबम… हर-हर महादेव… जय जय शिवशंकर के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। कांवरियों का जत्था रेणुका (रेड) नदी से झूमते-गाते उत्साह व उमंग साथ पावन यात्रा के लिए निकला। सूर्योदय होने से पहले तक कई कांवरिये शहर छोड़ चुके थे। कांवर यात्रा में महिला, पुरुष, बुजुर्ग के साथ-साथ छोटे बच्चों में भी उत्साह देखा गया।
जगह-जगह कांवरियों का हुआ स्वागत
रास्ते भर विभिन्न संगठनों द्वारा कांवरियों का स्वागत, जलपान व नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
