सूरजपुर / सूरजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णपुर गांव में गुरुवार को एक किसान के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
इस घटना में लगभग 20 क्विंटल धान की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।कृष्णपुर निवासी कृषक सुभाष चंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह का खेत गांव के बाहर स्थित है। गुरुवार को सुबह जब ईश्वर सिंह अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि पूरी फसल जल चुकी थी। खेत में केवल जले हुए राख बची थीं।

उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल सूरजपुर थाना पुलिस को दी। गुरुवार को उन्होंने सूरजपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
सूरजपुर थाना कोतवाली के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें पीड़ित किसान से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा खेत मे रखे धान में आग लगाई गई थी। पुलिस असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।





















































