विवाद बढ़ने पर तनाव की स्थिति बन गई और ईसाई परिवारों के घरों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप सामने आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और लोगों को शांति बनाए रखने की समझाइश दे रहे हैं। जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम पोलमपल्ली स्थित पटेलपारा में पूजा-पाठ को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। आरोप है कि ईसाई परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद पुलिस – प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बातचीत की जा रही है।
मंगलवार को पोलमपल्ली गांव के पटेल पारा में तीन ईसाई परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है, जिसका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक धान बुआई के अवसर पर एक बार फिर पूजा-पाठ को लेकर विवाद शुरू हो गया।


















































