श्रीमती सुषमा बखला एवं श्रीमती एम. टोप्पो सहित बाल शिक्षकों का किया गया सम्मान

बिश्रामपुर-क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शिक्षक दिवस कार्यक्रम पूर्व संकुल प्रभारी एवं पूर्व प्राचार्या हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर श्रीमती सुषमा बखला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष कौशिल्या राजवाड़े, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती एनवति राजवाड़े, अमरेश राजवाड़े, धर्मजीत राजवाड़े ग्राम के शिक्षाविद मो. इसराइल खान, संकुल समन्वयक विजेंद्रलाल जायसवाल, जूलिता टोप्पो तथा श्रीमती एम. टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया प्रतिमा की पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती सुषमा बखला द्वारा गुरु महिमा की बखान करते हुए गुरु के बताए पथ पर चलने, उनकी बातों का अनुसरण करने, सदैव विद्यालय आकर अध्ययन- अध्यापन करने तथा पढ़ी गई विषय वस्तुको शाम के समय पुनरावृति करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में धर्मजीत राजवाड़े, श्रीमती जूलिता टोप्पो तथा इसराइल खान द्वारा भी उद्बोधन दिया गया। सभी ने अपने उद्बोधन में गुरु को गोविंद का रूप बताते हुए प्रतिपल गुरु के बताए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन संस्था के जिन बच्चों ने एक दिन का शिक्षक बनकर अध्ययन- अध्यापन कार्य किया उन्हें लेखनी भेंट कर सम्मानित किया गया। लेखनी प्राप्त करने वाले बाल शिक्षक क्रमशः विनीता, वेदिका, देविका विश्वकर्मा, दुर्गेश्वरी, रीता, रितु राजवाड़े, मीनाक्षी, सुनीता सिंह, कुमकुम, लक्ष्मी यादव, रिया विश्वकर्मा, सुनीता राजवाड़े, रिया सिंह, वर्षा राजवाड़े, कोमल सिंह, मनीता राजवाड़े, ललित राजवाड़े, नगीना यादव, सुरेखा, संगीता, प्रतिमा विश्वकर्मा, रचना देवांगन, माही देवांगन तथा सरस्वती राजवाड़े रहे। लेखनी प्राप्त होने पर बाल शिक्षकों के मुख पर प्रसन्नता देखते बनी। इस कार्यक्रम में संस्था की शिक्षिका श्रीमती एम. टोप्पो को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026 अंतर्गत ज्ञानदीप पुरस्कार प्राप्त होने के अवसर पर अंगवस्त्र, लेखनी, श्रीफल तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तो वहीं सेवानिवृत्ति प्राचार्य श्रीमती सुषमा बखला का भी अंगवस्त्र, मोमेंटो, श्रीफल तथा लेखनी भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिजवान अंसारी सहित बाल कैबिनेट के मंत्री पायल राजवाड़े, घरभरन, कुश देवांगन, रिया सिंह, खुशी सिंह, साधना राजवाड़े, शांति सिंह, संध्या राजवाड़े, कोमल सिंह, वर्षा राजवाड़े, सुनीता सिंह तथा नेहा सिंह सक्रिय रहे।





















































