कोलकत्ता/ बंगाल — अजीत सिंह और पिंकी सिंह ने अपनी शादी की सालगिरह को सादगी, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाते हुए समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से की गई, इसके पश्चात केक काटकर सालगिरह की खुशियाँ साझा की गईं।
इस विशेष अवसर पर सिंह जी ने जरूरतमंद और गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुओं का दान कर मानव सेवा का संदेश दिया। सिंह जी का कहना था कि जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को यदि समाज सेवा से जोड़ा जाए, तो उनका महत्व और आनंद दोनों कई गुना बढ़ जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। पूरा आयोजन श्रद्धा, सादगी और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण रहा।





















































