निजीकरण से कोल इंडिया पर संकट – सुरेन्द्र पाण्डेय

*पेंशन में गिरावट एवं विश्रामपुर की अनदेखी पर जताई चिंता

रेल स्टॉपेज, बेरोजगारी और बंद होती खदानों को लेकर सरकार तक आवाज़ पहुंचाने का ऐलान

सूरजपुर / बिश्रामपुर
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय सलाहकार ठेका श्रम बोर्ड (CACL Board) के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ के नव-नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री  सुरेंद्र कुमार पाण्डेय का सम्मान होने के उपरांत विश्रामपुर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में पांडे ने पत्रकारों के तीखे सवालों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। कोल इंडिया के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की घटती पेंशन राशि पर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में तेजी से बढ़ रहे निजीकरण के कारण कोल इंडिया की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।
उन्होंने बताया कि निजी कंपनियां कम लागत में उत्पादन कर बाजार में सस्ता कोयला उपलब्ध कराती हैं, क्योंकि वे केवल निर्धारित मजदूरी देकर अन्य सुविधाएं नहीं देतीं। जबकि कोल इंडिया अपने कर्मचारियों को वेतन के साथ चिकित्सा, आवास, यात्रा सुविधा सहित कई सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करती है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने और राजस्व में कमी के कारण पेंशन दरों में गिरावट देखी जा रही है।

बिश्रामपुर रेलवे की अनदेखी पर उठी आवाज

रेलवे विस्तार के मुद्दे पर श्री पांडे ने कहा कि विश्रामपुर कभी अंतिम स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध था, जहां से कोयला परिवहन की शुरुआत हुई थी। किंतु अंबिकापुर में रेलवे स्टेशन बनने के बाद विश्रामपुर को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अंबिकापुर से दिल्ली के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन का विश्रामपुर में स्टॉपेज नहीं है। इस संबंध में उन्होंने आश्वस्त किया कि रेल मंत्री से अपने अच्छे संबंधों के आधार पर वे शीघ्र ही औपचारिक प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, ताकि विश्रामपुर में ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो और ट्रेन की आवृत्ति भी बढ़ाई जा सके।

डिप्लोमा धारक युवाओं के रोजगार पर चर्चा

कोल माइंस से संबंधित डिप्लोमा कर चुके बेरोजगार युवाओं के सवाल पर श्री पांडे ने कहा कि आधुनिक तकनीक और मशीनों के बढ़ते उपयोग से पारंपरिक नौकरियों में कमी आई है। मशीनें कम समय में अधिक कार्य कर रही हैं, जिससे मानव संसाधन की आवश्यकता घट रही है।
फिर भी उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं के हित में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

बंद होती खदानें और मजदूर हितों की लड़ाई

निजीकरण और बंद होती खदानों के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय मजदूर संघ मजदूरों के वेतन, भत्ता, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार संरक्षण को लेकर निरंतर संघर्षरत है। बस स्टैंड, सड़क और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

प्रेस वार्ता के अंत में श्री पांडे ने उपस्थित पत्रकारों को शॉल, पेन और डायरी भेंट कर आभार व्यक्त किया तथा सभी से आत्मीय मुलाकात की।

पत्रकारों ने मांगा स्थायी कार्यालय भवन

प्रेस वार्ता के समापन अवसर पर स्थानीय पत्रकारों ने सुरेंद्र कुमार पांडे से सामूहिक आग्रह किया कि विश्रामपुर क्षेत्र में पत्रकारों के लिए सर्व सुविधायुक्त एक स्थायी कार्यालय भवन की व्यवस्था की जाए l पत्रकारों के इस मांग पर श्री पाण्डेय ने सकारात्मक आश्वासन दिया है l इधर
पत्रकारों का कहना था कि वर्तमान में किसी स्थायी स्थान के अभाव में बैठक, आमसभा या सामाजिक मुद्दों पर सामूहिक विमर्श आयोजित करने में कठिनाई होती है। यदि एक निश्चित कार्यालय उपलब्ध हो, तो क्षेत्र के पीड़ित, वंचित और समस्याग्रस्त नागरिकों को अपनी बात रखने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वे सीधे उस कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकेंगे।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि एक स्थायी कार्यालय न केवल संवाद का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक निराकरण और जनहित मुद्दों पर सामूहिक निर्णय लेने का मंच भी सिद्ध होगा।
इस मांग पर श्री पांडे ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वे गंभीरतापूर्वक प्रयास करेंगे कि पत्रकारों को एक कार्यालयनुमा भवन उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र में संवाद, सामाजिक समन्वय और जनसुनवाई की प्रक्रिया मजबूत हो सके।

इसी क्रम में चार नए श्रम कानूनों के विरोध में12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर पूछे गए  सवाल पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) के राष्ट्रीय महामंत्री  सुरेंद्र कुमार पांडे ने स्पष्ट किया कि बीएमएस इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह नहीं है कि संगठन श्रमिक हितों के मुद्दों के विरुद्ध है, बल्कि बीएमएस की कार्यप्रणाली अन्य संगठनों से भिन्न है। हमारा उद्देश्य सदैव जनहित और मजदूर हितों की रक्षा करना है, किंतु हम पहले संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से समाधान तलाशने में विश्वास रखते हैं। यदि संवाद से निराकरण नहीं निकलता, तभी संघर्ष का मार्ग अपनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आंदोलन अंतिम विकल्प होना चाहिए, प्राथमिकता हमेशा रचनात्मक वार्ता को दी जानी चाहिए।

• Related Posts

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ…

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने लोगों से सतर्कता बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की नीरज सिंह सूरजपुर/ संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट

स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

देवनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास एवं एक लाख जुर्माने का प्रावधान

जनकल्याणकारी सेवाओं को एक मंच पर लाने की पहल, जिलेभर में तीन दिवसीय वृहद शिविर प्रारंभ

कलेक्टर ने वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली

जिला चिकित्सालय सूरजपुर की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक संपन्न हुए 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) ऑपरेशन

डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें – कलेक्टर

रामानुजनगर एसडीएम ने हितग्राहियों को दी अंतिम चेतावनी, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ’ पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

आशा पाण्डेय को नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाले सप्लायर राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

सीएमएचओ का आदेश भी बेअसर! चार महीने बाद भी JDS कर्मचारियों को नहीं मिला कलेक्टर दर पर वेतन
आखिर सीएमएचओ के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ?

सुकमा के पोलमपल्ली में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, ईसाई परिवारों के घर तोड़े जाने का आरोप, गांव में तनाव

खरीफ 2026 के लिए सूरजपुर जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी

पहली बार नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह

धोखाधडी कर पैसा गबन करने वाले आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार

सूरजपुर में माननीय न्यायालय ने 17 हत्या के मामलों में 29 अभियुक्तों को सुनाई कठोर कारावास की सजा।

आयुष्मान भारत को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सक्रिय, डीपीसी से मुलाकात कर रखीं अहम मांगें
नव पदस्थ जिला कार्यक्रम समन्वयक सैय्यद असलम अली का किया स्वागत, वेतन वृद्धि और योजना विस्तार पर हुई चर्चा

सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके के  शिवनंदनपुर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है,

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने उड़ीसा के गांजा सप्लायर पति पत्नी को एक साथ जजगा में साढे चार लाख रु कीमती 22.6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

गायत्री भूमिगत परियोजना: ग्राम गेतरा में प्रभावित भू-स्वामियों के पुनर्वास पर अब 21 मई को जिला स्तरीय समिति की बैठक

गायत्री परियोजना प्रभावितों के लिए बड़ी खुशखबरी: ग्राम पोड़ी के प्रभावित परिवारों मिलेंगे 158 रोजगार

जेडीएस कर्मचारियों की वेतन वृद्धि मांग को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने कलेक्टर रेना जमील को सौंपा ज्ञापन

जीवन दीप समिति कर्मचारियों ने कलेक्टर दर पर वेतन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

भारत सम्मान’ के 15 वर्ष पूरे: जनसरोकार की पत्रकारिता का सशक्त स्तंभ बना न्यूज़ संस्थान

लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा  कहीं पुलिया के फाउंडेशन में कंक्रीट की जगह भर दिए बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर) तो कहीं छड़ ही ग़ायब- अविनाश साहू कांग्रेस

मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का नया सवेरा: लाइफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शिलान्यास

महंगाई का महा-विस्फोट कमर्शियल गैस के दामों में ₹993 की भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

पत्रकार पर जानलेवा हमला: आदतन गुंडा मजहर खान और साथियों पर गंभीर आरोप

विश्रामपुर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण समारोह संपन्न

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

आवेदन का असर, केवटाली के वार्ड क्रमांक 8 में शुरू हुआ बोर खनन, जल संकट से मिलेगी राहत

सूरजपुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग, सीमावर्ती इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने ओड़गी के स्वास्थ्य केंद्र की तालाबंदी का किया भंडाफोड़, सीएमएचओ और बीएमओ को तत्काल कार्यवाही के लिए घेरा

आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..आज अम्बिकापुर के दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर दोनों को जेल दाखिल किया गया

छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने पर रामानुजनगर में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि, दीपदान कार्यक्रम आयोजित

नावापारा लखनपुर का कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को पाँच किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

दिल्ली में निलेश साहू को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

दर्रीपारा की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया.. गुड़िया को माल देने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि
जिला सूरजपुर, ग्राम देवनगर

तहसील साहू संघ रामानुजनगर की बैठक सम्पन्न
प्रदेश स्तरीय मां कर्मा जयंती की तैयारी जोरों पर

तहसील साहू संघ भैयाथान की कार्यकारिणी घोषित: निरज साहू मीडिया प्रभारी और प्रवीण साहू बने सह-मीडिया प्रभारी

जिला अस्पताल में जीवन दीप कर्मचारियों की बड़ी बैठक, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांग तेज

अमर सिंह मरकाम ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रभावित गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

केनापारा पर्यटन स्थल ने बिश्रामपुर क्षेत्र को किया गौरवान्वित

जेडीएस कर्मचारियों ने सीएमएचओ को सौंपा स्मरण पत्र, कम मानदेय को लेकर जताई नाराजगी

दिलों को करुणा और क्षमा के रंग से रंगें: निलेश साहू ने दी होली की शुभकामनाएं, भाईचारे व सामाजिक समरसता का दिया संदेश

विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीला टैबलेट बेचते हुआ गिरफ्तार:: 608 नग नशीला टैबलेट जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई

आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने कोट निवासी आशीष पटेल के कब्ज़े से चार किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई की

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में  पहली बार हुआ कूल्हे की हड्डी का सफल प्रत्यारोपण

छ ग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को सौपा ज्ञापन