सूरजपुर/ प्रतापपुर – 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां एक ओर पूरा गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वहीं जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र प्रतापपुर ब्लॉक के रमकोला में क्रिकेट खेल का आयोजन किया गया l बसरिया ग्राउंड में आयोजित यह मैच
ग्राम पंचायत एवं मेट की टीम और ग्रामीणों के बीच खेला गया l 8 ओवरों के निर्धारित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रामीण इलेवन ने 9 विकेट के नुकसान पर कुल 53 रन बनाए l और पंचायत की जीत के लिए 54 रनों का लक्ष्य रखा l अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचायत और मेट की टीम ने महज 7 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया l मैच उपरांत सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरण किया गया l

गौरतलब है कि मैच के समापन अवसर पर सरपंच विजय सिंह ने बताया कि आगामी 1 फरवरी से 10 फरवरी तक मां ज्वालामुखी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीम को आकर्षक इनाम दिया जाएगा l इस प्रतियोगिता का आयोजन पण्डोपारा स्थित बांसुरिया स्टेडियम में किया जाएगा l
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सरपंच विजय सिंह सहित उप सरपंच , लाल सिंह, राजू राजवाड़े, सुनील एक्का,महिपाल,समयलाल, पंकज सिंह,रामकृपाल, मो. जान, नान्हू खान, एवं मनोज सिंह सहित सभी रोजगार सहायक, वार्ड पंच एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे l





















































