
🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 26 जनवरी भारत के इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु गणराज्य बना। आइए इस पावन अवसर पर अपने वीर शहीदों को नमन करें और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लें। जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम्

शहीदों की शहादत का क़र्ज़ चुकाना है,
इस देश को फिर से महान बनाना है।
माँ तुझे सलाम है, तुझे सलाम है!

वतन की खुशबू से महकते हैं हम,
इसी भूमि पे जन्म लिया है हमने,
हमारे दिल में है वो देशभक्ति का जज़्बा,
हमेशा यही प्यार रहेगा हमसे।

भारत की धरती पर हमने जन्म लिया है,
साथियों! इसे बचाने की क़ीमत जान लिया है।
हमारी नफ़रत, हमारी मोहब्बत वतन के लिए है,
तू भी देख, हमसे बढ़कर कोई नफरत नहीं करेगा।

गुलाम बने इस देश को आजाद तुमने कराया है
सुरक्षित जीवन देकर तुमने कर्ज अपना चुकाया है
दिल से तुमको नमन हैं करते
ये आजाद वतन जो दिलाया है

लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर
कोई जो उठाएगा आँख हिंदुस्तान पर

इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना
रौशनी होगी चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने
ऐसे तिरंगे को हमेशा दिल में बसाये रखना

देशभक्ति के रंग में रंगा यह पावन दिन,
हर दिल में जगाए नया स्वाभिमान।
आपको और आपके परिवार को
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

चलो तिरंगे को नमन करें,
शहीदों के सपनों को साकार करें।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

संविधान ने हमें पहचान दी,
लोकतंत्र ने हमें आवाज दी,
इस गणतंत्र दिवस पर भारत को सलाम।





















































