सूरजपुर जिले में बढ़ते नशे के प्रभाव को लेकर मानव अधिकार संगठन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार के संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सूरजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई एवं जनजागरूकता अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय संभाग अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने कहा कि नशे की लत खासकर युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है, जिससे समाज में अपराध और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अवैध नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने तथा स्कूल, कॉलेज और गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
इस पर एसपी ने आश्वस्त किया कि जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने आम जनता और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।




















































