धान समिति प्रबंधकों के नाम — पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं

समस्त धान समिति प्रबंधकों
ग्राम / जनपद / जिला / संभाग / छत्तीसगढ़

यह पत्र किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को आईना दिखाने के लिए लिखा जा रहा है।

प्रदेश की कई धान समितियों से लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं, जहाँ पत्रकारों के साथ बदसलूकी, अपमान, धमकी और रिपोर्टिंग में जानबूझकर बाधा डाली जा रही है। यह सिर्फ पत्रकारों का अपमान नहीं, बल्कि किसानों की आवाज़, लोकतंत्र और संविधान पर हमला है।

यह बात साफ-साफ समझ लीजिए
० पत्रकार आपके निजी दुश्मन नहीं हैं।
० पत्रकार सवाल पूछने का अपराध नहीं कर रहे।
० पत्रकार किसानों के साथ हो रहे व्यवहार को सामने ला रहे हैं।

अगर सच में आपकी समितियाँ साफ हैं, तो कैमरे से डर क्यों ?

आज के दौर में यह भ्रम पालना कि—
“यह पत्रकार है या नहीं?”
“मान्यता कहाँ है?”

पूरी तरह गलत और गुमराह करने वाली सोच है।
सच्चाई यह है कि—

छत्तीसगढ़ का जनसंपर्क विभाग किसी को पत्रकार होने का प्रमाण पत्र नहीं देता।
आज हर नागरिक के पास कैमरा है, और हर नागरिक सवाल पूछ सकता है।
कोई भी समिति प्रबंधक पत्रकार को रिपोर्टिंग से न रोक सकता है, न धमका सकता है।

० खुली चेतावनी०

यदि भविष्य में किसी भी धान समिति में—

पत्रकार से गाली-गलौच
मोबाइल या कैमरा छीनना
रिपोर्टिंग रोकना
धमकाना या धक्का-मुक्की
“विज्ञापन बंद करा देंगे” जैसी धमकी की गई, तो इसे व्यक्तिगत विवाद नहीं माना जाएगा, बल्कि—
० लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन
० प्रेस स्वतंत्रता पर हमला
० किसानों की आवाज़ दबाने की साजिश माना जाएगा।

और ऐसी स्थिति में मीडिया सम्मान परिवार चुप नहीं बैठेगा।

० नाम उजागर होंगे
० वीडियो सार्वजनिक होंगे
० जिला, संभाग और राज्य स्तर पर शिकायतें होंगी
० कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा

विज्ञापन का भ्रम भी तोड़ लें

कोई भी समिति यदि किसी मीडिया संस्थान को विज्ञापन नहीं देना चाहती—तो यह उसका अधिकार है। लेकिन उसी आधार पर पत्रकार को अपमानित करना या डराना कानूनन अपराध है।

पत्रकार और समिति प्रबंधक—
० दोनों अपने-अपने कार्यों के लिए स्वतंत्र हैं
० पर स्वतंत्रता का अर्थ अराजकता नहीं होता

०हमारी स्पष्ट अपील०

हम टकराव नहीं चाहते।
हम हिंसा नहीं चाहते।
हम सिर्फ सम्मान, संवाद और पारदर्शिता चाहते हैं।
लेकिन अगर आप समझते हैं कि “पत्रकार कमजोर है” “कोई आवाज़ नहीं उठेगी” तो यह आपकी सबसे बड़ी भूल होगी।

यह पत्र अंतिम शालीन चेतावनी है। इसके बाद हर घटना सार्वजनिक और कानूनी रूप लेगी।

*मीडिया सम्मान परिवार, छत्तीसगढ़।*

• Related Posts

कन्याओं के कर-कमलों से खुला आस्था का द्वार

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जमड़ी के भवानी मंदिर में हुआ लोकार्पण, भक्ति और एकजुटता की बनेगी मिसाल

सूरजपुर। श्रद्धा, समर्पण और सनातन परंपरा की दिव्य छटा के बीच जमड़ी (भैयाथान) स्थित भवानी मंदिर में अब आस्था का एक नया अध्याय जुड़ गया। माता रानी की कृपा और…

संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

सरगुजा । अम्बिकापुर । विशेष रिपोर्ट सरगुजा संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सनसनीखेज ट्रैप कार्रवाई में आवास एवं पर्यावरण मंडल (छ.गृ.नि.मं.) संभाग अम्बिकापुर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कन्याओं के कर-कमलों से खुला आस्था का द्वार

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जमड़ी के भवानी मंदिर में हुआ लोकार्पण, भक्ति और एकजुटता की बनेगी मिसाल

कन्याओं के कर-कमलों से खुला आस्था का द्वार

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जमड़ी के भवानी मंदिर में हुआ लोकार्पण, भक्ति और एकजुटता की बनेगी मिसाल

धान समिति प्रबंधकों के नाम — पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं

धान समिति प्रबंधकों के नाम — पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार अब बर्दाश्त नहीं

संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल के जन्मदिन पर मरीजों को किया गया फल वितरण

सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण

मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?

श्रम कानून के खिलाफ संयुक्त मोर्चा आर-पार के मूड में

प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी की लगातार मेहनत रंग लाई: सूरजपुर रिंग रोड को मिली 16.38 करोड़ की बड़ी सौगात

जेडीएस कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर संघ का बिगुल, अप्रैल में रायपुर अधिवेशन में सीएम से होगी सीधी बात

2026 का बजट कॉर्पोरेट घरानों का बजट – अनुपम फिलिप

विश्रामपुर में गूंजा ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’: भव्य शोभायात्रा और झांकियों के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को झारखंड के नशीले इंजेक्शन के सबसे बड़े सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा एवं उनके पार्टनर्स को गिरफ्तार करने में मिली सफलता:: 7.50 लाख रुपए की नशीली इंजेक्शन गढ़वा के 3 आरोपियो से जप्त कर जेल दाखिल किया गया

प्रदीप कुमार साहू बने भाजपा युवा मोर्चा प्रेमनगर के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

देवनगर में छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मिली बड़ी सफलता:: झारखंड का सप्लायर अपने जीजा के साथ 1200 नग नशीला इंजेक्शन  के साथ बतौली में हुआ गिरफ्तार

सूरजपुर विद्युत विभाग ने मनाया रजत जयंती समारोह

भटगांव में मेगा करियर गाइडेंस कार्यक्रम जिले के युवाओं को देगी नई दिशा

सूरजपुर जिले के रिटायर्ड कमांडर देवनगर निवासी जब्बार अली अंसारी को भारतीय जनता पार्टी नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के बनाये गए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

आज एक और नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने 20 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

रेवटी समिति में पुराना धान खपाने का प्रयास,
दो पिकअप वाहनों सहित 50 क्विंटल धान जप्त

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रमकोला में क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

जगदलपुर में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का शंखनाद

माननीय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) सूरजपुर ने नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी को दी 10 वर्ष की सश्रम कारावास व 1 लाख रूपये अर्थदण्ड की सजा।

कर्तव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल नकना में उतरा ‘मिनी इंडिया’; गणतंत्र दिवस पर नन्हे जांबाजों ने पेश की मिसाल

आप सभी देश देशवासियों को सरगुजा बुलेटिन न्यूज़ परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई..

10के प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र आयुश साहू को राज्यपाल महोदय के हाथों मिला सम्मान,वर्ष 2025 मे हाई स्कूल  टापटेन में सम्मिलित हो कर जिले का किया था नाम रोशन

भक्ति की धारा में डूबा पटना गांव:11 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ व भागवत कथा से गूंजा आस्था का स्वर, हर दिशा में राम-कृष्ण नाम

मवेशियों का चारागाह बना बसदेेई धान खरीदी केन्द्र,समिति प्रबंधक ने अपने भाई को सौंपा नाप तौल एवं खरीदी की जिम्मेदारी

विद्युत संकट से निपटने पंचायतों को मिला संबल

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने छह ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए डीजी सेट

आबकारी उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई::600 नग नशीले इंजेक्शन के साथ बड़ा सप्लायर गिरफ्तार, जेल दाखिल की कार्रवाई

व्यवस्था की ‘अंधेरी’ गलियों में सिसकता एक बेबस पंडो परिवार; जहाँ भूख और बेबसी ने ली है पनाह

आधा ‘महतारी वंदन’ और शून्य ‘पेंशन’: नेत्रहीन

चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026: कोल्ट्स क्लब देवनगर फाइनल में पहुँची

आवक – जावक  में ज्ञापन लेने से मना किया तो कार्यालय के दीवार में चिपका दिया

सुशासन में माफियाराज! नामजद हमलावर खुलेआम, कानून बेबस

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान सोता दिखा पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल

पेशी से पहले ही नायब तहसीलदार ने सुना दिया फैसला, राजस्व न्यायालय की गरिमा तार-तार

सीएससी vle वेलफेयर सोसाइटी  सूरजपुर के द्वारा एक विशाल खिचड़ी महाप्रसाद भंडारे का आयोजन

70 जरूरतमंद को मिला हेलमेट, डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने हेलमेट प्रदाय कर कहा सुरक्षा विकल्प नहीं जिम्मेदारी है।

हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 30 महिलाओं को किया साइकिल वितरण

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गांव–बस्ती चलो अभियान के तहत भटगांव विधानसभा के महावीरपुर और संजय नगर पहुँचीं

प्रेमनगर = वरिष्ठ नागरिक संघ प्रेमनगर के पहल पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जल–जंगल–जमीन–जैव विविधता पर संकट: ग्रामसभा अधिकारों के दमन और खनन परियोजनाओं के ख़िलाफ़ 16 जनवरी को अंबिकापुर में विशाल रैली

सच दिखाने पर पत्रकार का लहू बहाया गया, क्या अब ‘बंदूक’ तय करेगी कानून की सीमा ?

पटना (कोट) में 9 दिवसीय विष्णु महायज्ञ की धूम, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल….

राजस्व, खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम के द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण
-धान उपार्जन केन्द्र सूरजपुर,सावारांवा, टुकुडांड, शिवप्रसादनगर का किया गया निरीक्षण

कुमेली रेस्ट हाउस मामले में भाजपा नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने ज्ञापन देकर सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

कृष्णा सिंह बाबा बने कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष, पत्रकारों में उत्साह

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीला इंजेक्शन का बड़ा सप्लायर हजरत अली को सरगुजा से किया गिरफ्तार : 192 नग नशीला इंजेक्शन जप्त

NH 43 के डिवाइडर की सफाई भाजपा के झंडे से

सुरजपुर आबकारी टीम की द्वारा  आज नशीले कैप्सूल पर बड़ी कार्रवाई – मो0 रोशन पिता अमीनुद्दीन  उम्र 23 वर्ष निवासी पंच मंदिर पारा कब्रिस्तान मोहल्ला सुरजपुर थाना सुरजपुर जिला सुरजपुर नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार