शनिवार नो बैग डे दिवस पर पोषण वाटिका निर्माण सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

बिश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक, डीएमसी समग्र शिक्षा मनोज कुमार साहू द्वारा जारी पत्र के परिपालन में संस्था में वृक्षारोपण सह पोषण वाटिका की खरपतवार को नष्ट करने का कार्य किया गया। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि संस्था की यूथ एवं इक्को क्लब की प्रभारी श्रीमती एम. टोप्पो के नेतृत्व में वर्षा राजवाड़े अध्यक्ष यूथ एवं इक्को क्लब, सदस्य धनेश्वर सारथी, खुशी सिंह, कोमल सिंह, साधना राजवाड़े, कैलाश सहित कक्षा छठवीं एवं सातवीं के अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण सह पोषण वाटिका की खरपतवार को नष्ट करने का कार्य किया गया। आज बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधारोपण कार्य, शासकीय उद्यान दतिमा से प्राप्त नीम दो नग, पीपल दो नग, आम दो नग, पपीता दस नग, मूनगा दस नग, केला पांच नग सहित बरबटी, लौकी, करेला सब्जी के बीज रोपित कर पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण व संवर्धन का संदेश जनमानस को दिया गया। विदित हो कि संस्था में विभिन्न फलदार वृक्ष रोपित किए गए हैं और आम, जामुन, कटहल, अमरुद, पपीता, केला, अनानास इत्यादि फल बच्चों को खाने को मिल रहे हैं। वृक्षारोपण कार्य में शिक्षक रिजवान अंसारी, मध्याह्न भोजन सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया सहित बाल कैबिनेट के मंत्री कुश देवांगन, दीपक राजवाड़े तथा शिवम विश्वकर्मा द्वारा सक्रिय सहयोग किया गया।




















































