सूरजपुर नीरज सिंह / आज दिनांक 24/07/26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नालापारा गंगापुर में रहने वाला विजय गिरी अपने घर में भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं महुआ शराब बना कर रखा है। आप लोग जाएंगे तो वह शराब के साथ पकड़ा जाएगा.. सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने उड़नदस्ता टीम के साथ नालापारा गंगापुर में विजय गिरी के घर दबिश दी.. विजय गिरी घर पर मौजूद था..विजय गिरी के घर की तलाशी लेने पर एक कमरे में 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब तथा 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया..तथा एक चढ़ी भट्ठी भी पायी गई.. आरोपी विजय गिरी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर आज 24/7/26 न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल की कार्रवाई चल रही है।।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक रमेश दुबे प्रधान आरक्षक अशोक सोनी,नगर सैनिक रोहित सोनवानी और महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।




















































