
रामानुजनगर / शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं सेजेस रामानुज नगर ने सामूहिक रूप से सुभाष चौक होते हुए बस स्टैंड तक गगनचुंबी नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली प्रातः 9 बजे एसएमडीसी के अध्यक्ष विकास दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमडीसी अध्यक्ष विकास दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मरकाम,ग्राम पंचायत रामानुज नगर के सरपंच राम सिंह टेकाम, रामानुज नगर ग्राम पंचायत के सभी पंच गण, भाजपा के कार्यालय प्रभारी प्रदीप झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, युवा नेता संजीव गुप्ता, सेवानिवृत्त व्याख्याता पंडित नागेंद्र उपाध्याय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य पीसी सोनी, व्याख्याता सीमा दुबे, विकास नामदेव,गोपाल सिंह, नरेश गुप्ता,सुनील गुप्ता, अर्चना दुबे,मंजरी तिवारी, आशा बरवा,श्रुति साहू शिक्षक प्रकाश कुमार जोल्हे, बिहारी लाल साहू, वर्षा सिंह प्रयोगशाला सहायक विकास देवांगन श्याम सिंह मरावी सेजस रामानुजनगर के व्याख्याता राजीव मिश्रा ऋषिकेश साहू,आंचल साहू, बिना प्रजापति, पूजा गुप्ता, शिक्षक लोमेश सिन्हा, पुष्पेंद्र ठाकुर, योगेश साहू, इसरार हयात विवेक, सहायक शिक्षक प्रार्थना बाघे,अल्पना, जय गुप्ता, पीटीआई नवीन राठौर, हजार की संख्या में छात्र-छात्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सैकड़ो की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत नृत्य भाषण स्टंट डांस,क्षेत्रीय नृत्य जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रदीप झा ने देश की एकताऔर अखंडता को बनाए रखने के लिए सबको आगे आने की सलाह दी। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह ने बच्चों को देश का भविष्य बताया तथा सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। एसएमडीसी के अध्यक्ष विकास दुबे ने बच्चों को देश का एक अच्छा नागरिक बनने की सलाह देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विकास दुबे द्वारा सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय के प्राचार्य पीसी सोनी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार शर्मा एवं व्याख्याता निकिता केसरी के द्वारा किया गया। सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।






















































