जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़
सूरजपुर /छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस पर रोक लगाने के माननीय हाईकोर्ट बिलासपुर के निर्णय का जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने हर्षपुर्वक स्वागत किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह ने बताया कि इस विषय पर संघ द्वारा पूर्व में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया था। उन्होंने कहा कि संघ ने लगातार इस जनहित मुद्दे को मीडिया और प्रशासन के समक्ष उठाया, जिसके परिणामस्वरूप अब माननीय हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार को फीस निर्धारण की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया है।
समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के इस आदेश को संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील कुमार टीप्पो, प्रदेश महासचिव श्री कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश सचिव श्री रामविलास साहू, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा श्री अनिल कुमार साहू, श्रीमती किरण यादव, जिला अध्यक्ष सूरजपुर श्री राजेश कुमार साहू, जिला महासचिव श्री दिनेश कुमार साहू, एवं अन्य पदाधिकारियों ने आत्मीय स्वागत करते हुए हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया है। श्री चंद्रिका सिंह ने मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर द्वारा लिए गए निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ आगे भी इसी तरह लोकहित के मुद्दों को शासन और प्रशासन के समक्ष लाने का निरंतर प्रयास करता रहेगा।






















































