सूरजपुर जिला के ग्राम पंचायत भवन देवनगर में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु पतंजलि युवा भारत जिला सूरजपुर की ओर से कार्यक्रम पंचायत भवन देवनगर में रखा गया। जिसमें भारी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिको की उपाथिति रही। विधिवत कार्यक्रम का संचालन पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी अशोक जायसवाल जी के द्वारा किया गया जिसमें दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके पश्चात योग की बालिकाओं के द्वारा योग का प्रदर्शन किया गया । इसके पश्चात वीर शहीदी दिवस के महान वीरों के जीवनी को याद करके उनके देशहित में किया गया समस्त कुर्बानी के बारे में जनता जनार्दन को बताया गया, कि किस तरह से भगत सिंह ,सुखदेव ,और राजगुरु जी ने अपने प्राणों की आहुति देश हित में कर दिए।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अक्षय सिंह सरपंच प्रतिनिधि विशिष्ठ अतिथि विकास गुप्ता उपसरपंच देवनगर, साथ में योगासन स्पोर्ट के सदस्य कार्तिक निषाद ,गोपाल राजवाड़े, तुलेश्वर राजवाड़े, बालसाय राजवाड़े (तहसील प्रभारी),श्रीकांत पांडेय(युवा भारत संगठन मंत्री) , पवन प्रजापति, दीपक सिंह (युवा भारत सदस्य)
आदि लोग उपस्थित रहे,।साथ में इस अवसर पर राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के बालिका मंजू राजवाड़े,और युषिका राजवाड़े के द्वारा कठिन से कठिन आसनों का प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय हित बलिदानी परंपरा के भावों को जीवंत रखने हेतु स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य स्मरण कर उनके वीर गाथाओं को सुनाया गया,इस अवसर पर देशभक्ति गीत श्रद्धाजली ,हवन राष्ट्रीय गीत गायन आदि का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के भारी संख्या में माताएं बहने युवा साथी उपाथित रहे,साथ में शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।।





















































