रामानुजनगर। तहसील साहू संघ रामानुजनगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं साहू समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता तहसील साहू संघ के अध्यक्ष बृजाराम साहू ने की।
बैठक में आगामी प्रदेश स्तरीय भक्ति माता कर्मा जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में तहसील साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललित साहू अपने पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवाओं में मां कर्मा जयंती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बाबूलाल साहू, दीपन साहू, हरिचरण साहू, सुदर्शन साहू, भारत राम साहू, तेजीलाल साहू, रमाशंकर साहू, आदित्य नारायण साहू, राजेश्वर साहू, दिलकेश्वर साहू, रामविलास साहू, भूपेंद्र साहू, शिवबालक साहू, सुमंत साहू, शेष कुमार साहू, निलेश कुमार साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, लक्ष्मीनाथ साहू, सुमित साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ निलेश कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे सूरजपुर में प्रदेश स्तरीय मां कर्मा जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।





















































