सूरजपुर/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जनस्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण माह अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जयनगर में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित कुल 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को औषधि वाटिका का भ्रमण कराकर औषधीय पौधों के गुण एवं उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पौधों को प्रत्यक्ष देखकर उनकी विशेषताओं और महत्व को समझा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ज्ञानवर्धक गतिविधियों को भी जोड़ा गया। स्वास्थ्य परीक्षण से लाभार्थियों को अपनी सेहत की जानकारी मिली साथ ही औषधि वाटिका भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों में औषधीय वनस्पतियों के प्रति जिज्ञासा एवं जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।





















































