
बिश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेश अग्रवाल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद सूरजपुर रहे तो वहीं अध्यक्षता विजय नारायण राजवाड़े मंडल अध्यक्ष ग्रामीण द्वारा की गई और विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था की एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या राजवाड़े, रामनगर संकुल समन्वयक विजेंद्र लाल जायसवाल एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती एनवति राजवाड़े उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में शैलेश अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपने गुरुजनों के बताए रास्ते पर सतत रूप से चलने, प्रतिदिन विद्यालय आने, विद्यालय से पढ़कर जाने पर घर पर बैठकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। आपने डिस्पोजल गिलास का उपयोग ना करने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने हेतु उपस्थित बच्चों को कहा। कार्यक्रम में विजय नारायण राजवाड़े द्वारा बच्चों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर प्रतिदिन नवीन कार्य संपादित करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पायल राजवाड़े, द्वितीय रितु राजवाड़े, तृतीय विनीता राजवाड़े रहे। निबंध प्रतियोगिता में वर्षा राजवाड़े प्रथम, सुनीता सिंह द्वितीय तथा संध्या राजवाड़े तृतीय रहे तो वहीं चित्रकारी प्रतियोगिता में शांति सिंह प्रथम, वंदना राजवाड़े द्वितीय तथा वेद राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की, रंगोली प्रतियोगिता में नगीना यादव, आराधना राजवाड़े तथा सुनीता राजवाड़े ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत इको एवं यूथ क्लब के अध्यक्ष वर्षा राजवाड़े, सरस्वती राजवाड़े, खुशी सिंह, सानिया यादव, राहुल कुमार राजवाडे तथा दीपक राजवाड़े को कॉपी, पेन तथा पेंसिल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिजवान अंसारी सहित बाल कैबिनेट के समस्त मंत्री सक्रिय रहे। कार्यक्रम का समापन नीम पौधा रोपित कर पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण करने, पेड़ों को कटने से बचाने संदेश देने का कार्य के साथ किया गया।





















































