सूरजपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के जेडीएस एवं डीएमएफ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निलेश कुमार के नेतृत्व में संगठन एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सूरजपुर जिले के नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान डॉ. निलेश कुमार ने संगठन एवं समस्त कर्मचारियों की ओर से नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।
मुलाकात के दौरान जेडीएस एवं डीएमएफ प्रकोष्ठ के कर्मचारियों के साथ जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) असलम सैयद, लोकनाथ राजवाड़े, संतोष, निधि तिर्की सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
इस सौजन्य मुलाकात से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने भी नवपदस्थ सीएमएचओ के साथ समन्वय बनाकर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग की बात कही।





















































