करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा जी के नेतृत्व में आयोजन

Pबिश्रामपुर– क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल जी के मार्गदर्शन तथा करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध के बारे में जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है। इससे लोगों को बचाने और जागरूक करने की मंशानुरूप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने संस्था प्रमुख के साथ सेल्फी स्टैंड में खुशी-खुशी सेल्फी ली और समाज को मैं जागरूक हूं साइबर अपराध ना करूंगा और ना ही साइबर ठगी के जाल में फसूंगा का संदेश देने का कार्य किया। करंजी चौकी के प्रधान आरक्षक ने बच्चों को नशा मुक्त समाज निर्माण हेतु शपथ दिलाया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान करंजी चौकी से आरक्षक गण, संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी व श्रीमती एम. टोप्पो सहित बाल कैबिनेट के समस्त मंत्री सक्रिय रहे।




















































