DFO मनीष कश्यप मनेंद्रगढ़ का अनूठा पहल -“महुआ बचाओ अभियान”।छत्तीसगढ़ में पहली बार बड़े स्तर पर चालू हुआ महुआ का संरक्षण. गोठनों का हो रहा समुचित उपयोग

कृष्णा सिंह बाबा मनेन्द्रगढ़ / वनमंडल के डीएफओ मनीष कश्यप ने विशेष पहल की है।ख़ाली पड़े गोठानों में महुआ बचाओ अभियान के तहत महुआ पौधे लगा के इसको हरा-भरा किया जा रहा है।गोठानों में फेंसिंग पहले से थी, जो चोरी हो रहा था।वन विभाग ने फेंसिंग मरम्मत करके इसमें महुआ के पौधे लगा दिए जिससे ये क्षेत्र अतिक्रमण से बच गया और ग्रामीणों का भविष्य में महुआ से आय भी सुनिश्चित हो गई है ।अब तक मनेंद्रगढ़ वनमंडल के 98 गोठान में लगभग 60 हज़ार महुआ के पौधे रोपे जा चुके है।इसके लिए हर ग्राम पंचायत से NOC लिया गया और प्रत्येक गोठान में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने पौधे लगा के इस अभियान की शुरुवात की।

पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में गोबर और गोठान पे विशेष फोकस रखा।बावजूद इसके आज सभी गोठान ख़ाली और बंजर पड़े है।हर गाँव में गोठान बनाया गया।छत्तीसगढ़ में लगभग 8 हज़ार गोठान बनाये गए जिसमे औसतन हर गोठान में 50 लाख  तक खर्च किया गया। गाँव के मूलभूत जरूरत को पूरा ना करके गोठान बनाया गया जिसका कोई फायदा ही नहीं हुआ।ग्रामीण इलाकों में इसका पिछली सरकार का बहुत नकारात्मक छवि बनी।गोठानों में अब अतिक्रमण हो रहा है और असामाजिक तत्वों का ये अड्डा बनते जा रहा है।

महुआ पेड़ो की घटती संख्या चिंता का विषय है।सबसे बड़ी समस्या इनकी पुनरुत्पादन की है।जंगल में तो महुआ पर्याप्त है, पर आदिवासियो के द्वारा अधिक्तर महुआ का संग्रहण गाँव के ख़ाली पड़े ज़मीन और खेत के मेड़ो पे लगे महुआ से होती है।अगर आप बस्तर और सरगुज़ा के किसी गाँव में जाये तो उनके खेतों के पार और ख़ाली ज़मीन में सिर्फ़ बड़े महुआ के पेड़ ही बचे दिखते है।छोटे और मध्यम आयु के पेड़ लगभग नगण्य होती हैं। ग्रामीणों के द्वारा महुआ संग्रहण से पहले ज़मीन साफ़ करने हेतु आग लगाई जाती है, उसी के कारण एक भी महुआ के पौधे ज़िंदा नहीं रहते।ग्रामीण महुआ के सभी बीज को भी संग्रहण कर लेते है, ये भी एक कारण है महुआ के ख़त्म होने का।आख़िर बड़े महुआ पेड़ कब तक जीवित रह पायेंगे ??
छत्तीसगढ़ के महुआ पेड़ बूढ़े हो रहे है।महुआ पेड़ की औसत आयु 60 वर्ष है ।अगर जंगल के बाहर इनके पुनरुत्पादन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये जल्द ही ख़त्म हो जाएँगे।एक महुआ के पेड़ से एक आदिवासी परिवार औसतन 2 क्विंटल फूल और 50 किलो बीज प्राप्त कर लेता है जिसकी क़ीमत लगभग 10 हज़ार होती है।

भारत सरकार (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग) ने भी सभी राज्यो के वन विभाग को पत्र लिखा है की वृक्षारोपण में महुआ के पौधे ज़्यादा से ज़्यादा लगाये जाए ।

मनेंद्रगढ़ में महुआ बचाओ अभियान की शुरुवात पिछले वर्ष ही हो गई थी ।ग्रामीणों को 30 हज़ार ट्री गार्ड देके महुआ पौधे लगवाये गए थे ।इसका ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह था ।इसको देखते हुए इस वर्ष अब तक  1.12 लाख पौधे लगाए जा चुके है।जिसमे ग्रामीणो के यहाँ 30 हज़ार पौधे ट्रीगार्ड में, 22 हज़ार पौधे बाड़ी में, और 60 हज़ार पौधे गोठानों में लगाया गया है।ग्रामीण इससे बहुत खुश है।

इस महुआ बचाओ अभियान के लिए पिछले वर्ष 2015 बैच के आईएफएस मनीष कश्यप को दिल्ली में “नेक्सस ऑफ़ गुड”फाउंडेशन के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचल के लिए महुआ का पेड़ विशेष महत्व रखता है। महुआ के मौसम में गाँव की गलियाँ खाली होती है। सभी परिवार के सदस्य व्यस्त रहते हैं।महुआ का पेड़ प्रकृति का दिया हुआ बहुमूल्य पेड़ है। भारत में कुछ समाज इसे कल्पवृक्ष भी मानते है।

यह पेड़ आदिवासियों के लिए आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्व रखता है।महुआ का पेड़ भारत के उत्तर,दक्षिण और मध्य के 13 राज्यो में पाया जाता है।महुआ का फूल, फल, बीज, छाल और पत्ती सभी का उपयोग है।आदिवासियो के आय का यह एक प्रमुख श्रोत है।ट्री आउटसाइड फारेस्ट में महुआ का बड़ा योगदान है ।छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचल में जंगल के बाहर सिर्फ महुआ का ही पेड़ बचा दिखता है।ग्रामीण बाकी वृक्ष को अपने खेत से काट लेते है,पर महुआ को नहीं काटते।पिछले कुछ समय से महुआ के उत्पादन में गिरावट आयी है और जंगल  के बाहर नये महुआ के पेड़ तो उग ही नहीं रहे।मनेंद्रगढ़ वनमंडल का महुआ बचाओ अभियान इसी समस्या का समाधान है, जो सभी ज़िलो और राज्यो में अपनाने योग्य है।

• Related Posts

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सूरजपुर/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय सेवाओं का लाभ सुलभता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय सीमा की बैठक पश्चात साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित किया गया। इस…

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

एचपीवी टीकाकरण अभियान में सूरजपुर जिले ने रचा कीर्तिमान, 100.21% लक्ष्य हासिल

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूरजपुर ने पूरे छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान, 97% लक्ष्य पूरा

NQAS मूल्यांकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महंगई ने लहराया परचम

सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की कल्पनाओं ने भरे रंग, शिक्षा-सुरक्षा और समानता का दिया संदेश

6 लाख कीमत की नशीले कैप्सूल टैबलेट एवं कफ सिरप के साथ सीतापुर के संजय विश्वकर्मा को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने गिरफ्तार किया

बेटे के बाद घर के बाथरूम में मिली मां की लाश, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

दोहरे हत्याकांड के फैसले से पुलिस परिवार में खुशी, घर-घर जले दीये

जघन्य हत्या के मामले में माननीय न्यायालय सूरजपुर ने 3 आरोपियों को दी मृत्युदण्ड व 1 आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के साथ जागरूकता, विद्यार्थियों ने जाना औषधीय पौधों का महत्व

टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संकल्प के साथ जोश का शुभारंभ

कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, संवाद कर जाना हालचाल

पत्नी के हत्यारे पति को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठेका मजदूरों के हित में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एटक ने किया आंदोलन

सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में कलेक्टर एवं महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

जीवन दीप कर्मचारियों के हक में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मुखर, कलेक्टर दर से वेतन और ₹4 हजार श्रम सम्मान राशि की उठी मांग

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दें विशेष ध्यान : डॉ. मरकाम

सूरजपुर ब्रेकिंग: CAF जवान की मौत पर बवाल: सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर निष्पक्ष जांच की मांग

मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान अंतर्गत मिशन वात्सल्य का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के पुरस्कार वितरित

चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, राहुल गांधी देश और आयोग से मांगें माफी: चंद्रमणि पैकरा*
*ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

सेवा संकल्प अभियान के तहत जवानों को मिला तनाव से निपटने का मंत्र, आत्महत्या रोकथाम पर हुई जागरूकता कार्यशाला

संडे मार्केट से शहर तक पुलिस की पैनी नजर, थाना प्रभारी विकास देशमुख ने किया पैदल गश्त

राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह से चार बच्चे करेंगे शिरकत

दूरस्थ बिहारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. निलेश कुमार के नेतृत्व में हुई सौजन्य मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नो बैग डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

विद्यालय में हुई विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच, स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल

स्कूल के सामने बच्चों से मुरम मिट्टी फैलाने का आरोप, आदिवासी युवा छात्र संगठन ने जांच की मांग की

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सूरजपुर ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दी आजीवन कारावास की सजा।

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शिक्षक दिवस कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्या श्रीमती सुषमा बखला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच

निरीक्षक जे.एस.कंवर व एसआई रामप्रताप साहू हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई।

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग तेज; 11 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए मुंगेली रवाना

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।