जल–जंगल–जमीन–जैव विविधता पर संकट: ग्रामसभा अधिकारों के दमन और खनन परियोजनाओं के ख़िलाफ़ 16 जनवरी को अंबिकापुर में विशाल रैली

अंबिकापुर (सरगुजा)।

छत्तीसगढ़ में जल, जंगल, जमीन, जैव विविधता और पर्यावरण के तेज़ी से हो रहे विनाश के ख़िलाफ़ जन आंदोलनों ने एकजुट होकर बड़ा मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। ग्रामसभाओं के संवैधानिक अधिकारों को कुचलकर खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाए जाने, आदिवासी समुदायों के विस्थापन और पर्यावरणीय तबाही के विरोध में 16 जनवरी 2026 को बी.टी.आई. ग्राउंड, अंबिकापुर में सुबह 11 बजे से विशाल रैली एवं आमसभा आयोजित की जाएगी।

इस आयोजन का आह्वान हसदेव बचाओ संघर्ष समिति, सरगुजा के संयोजन में किया गया है।

पीढ़ियों से चला आ रहा जीवन संकट में

आंदोलनकारियों का कहना है कि जल–जंगल–जमीन पर आधारित आदिवासी और ग्रामीण समाज की आजीविका पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसे जबरन छीना जा रहा है। खनन परियोजनाओं के नाम पर लोगों को उनके पारंपरिक निवास स्थलों से विस्थापित किया जा रहा है, जिससे उनकी संस्कृति, सामाजिक व्यवस्था और परंपराएं नष्ट हो रही हैं।

सरगुजा संभाग पर मंडराता खनन संकट

सरगुजा संभाग के हसदेव, मैनपाट, सामरी पाट, ओड़गी, भैयाथान, सुरसा, वाड्रफनगर, चलगली, तातापानी, आमगांव, अमेरा, प्रेमनगर, मदननगर सहित कई क्षेत्रों में प्रस्तावित और प्रक्रियाधीन खनन परियोजनाओं से गंभीर पर्यावरणीय संकट खड़ा हो गया है।

कोरिया से लेकर रायगढ़ तक 50 से अधिक कोयला, बॉक्साइट, लिथियम और ग्रेफाइट खनन परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनके कारण लाखों हेक्टेयर जंगल भूमि के विनाश की आशंका है।

नदियां सूख रहीं, जैव विविधता विलुप्ति की कगार पर

खनन परियोजनाओं के कारण छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी नदियां सूख रही हैं, जंगल समाप्त हो रहे हैं और जैव विविधता व वन्य जीव विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। प्रदूषण के दुष्प्रभाव से आमजन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है।

जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान में वृद्धि, भीषण तूफान, बाढ़, सूखा, असमय वर्षा और अकाल जैसी प्राकृतिक आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं।

कोयला धूल से कैंसर तक का खतरा

हाल ही में संसद के लोकसभा सत्र में प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार, कोयले की धूल से फेफड़ों को गंभीर क्षति और कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। जंगलों के विनाश का असर सिर्फ़ छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महानदी, गोदावरी और गंगा बेसिन क्षेत्रों में भी गंभीर जल संकट पैदा होगा। लगभग 12 नदियों के जल प्रवाह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चेतावनी दी गई है।

हसदेव अरण्य: ‘छत्तीसगढ़ का फेफड़ा’ खतरे में

हसदेव अरण्य, जिसे छत्तीसगढ़ का फेफड़ा कहा जाता है, उसके विनाश से मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के अस्तित्व पर भी संकट आ गया है। मानव–हाथी संघर्ष बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब तक सैकड़ों लोग हाथियों द्वारा कुचले जाकर जान गंवा चुके हैं।

केंद्र सरकार की संस्था भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हसदेव में खनन की अनुमति से मानव–हाथी संघर्ष इतना बढ़ जाएगा कि भविष्य में उसे नियंत्रित करना असंभव हो सकता है और एलिफेंट कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित होगा।

रामगढ़ पहाड़ और सीता भेंगरा पर भी खतरा

छत्तीसगढ़ के प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल रामगढ़ पहाड़ पर भी संकट गहराता जा रहा है। हसदेव अरण्य क्षेत्र की खदानों में हो रहे विस्फोटों से रामगढ़ पहाड़ में दरारें पड़ चुकी हैं।
नई केतें एक्सटेंशन कोयला परियोजना, जिसमें लगभग 6 लाख पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है, से रामगढ़ पहाड़ और प्राचीन नाट्यशाला सीता भेंगरा के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

कानूनों का उल्लंघन और ग्रामसभा की अनदेखी

आंदोलनकारियों का आरोप है कि राज्य सरकार एक ओर आदिवासी अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अदानी, जिंदल जैसे बड़े पूंजीपतियों के हित में पेसा कानून, वनाधिकार मान्यता कानून और भूमि अधिग्रहण कानून का खुला उल्लंघन कर रही है।

हसदेव अरण्य के आदिवासी तीन वर्षों तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन कथित रूप से फर्जी ग्रामसभाएं आयोजित कर कंपनियों को अवैध वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियां दी गईं।
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच रिपोर्ट में साल्ही, हरिहरपुर, फतेहपुर और घाटबर्रा गांवों की ग्रामसभा प्रस्तावों को फर्जी और कूटरचित पाया गया, इसके बावजूद पेड़ों की जबरन कटाई जारी है।

राज्यभर में विरोध तेज

अमेरा खदान से प्रभावित परसोड़ीकलां गांव की ग्रामसभा 2014 से खनन के विरोध में प्रस्ताव पारित कर रही है, फिर भी वहां जबरन भूमि अधिग्रहण किया गया।
रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में जिंदल की गारे पेलमा परियोजना, अंबुजा (अदानी) की कोयला खदानें, श्री सीमेंट की छुईखदान लाइमस्टोन परियोजना सहित कई स्थानों पर ग्रामीण पर्यावरणीय जनसुनवाई के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

“छत्तीसगढ़ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नहीं बचेगा”

आंदोलनकारियों का कहना है कि सरगुजा से बस्तर और रायगढ़ से खैरागढ़ तक बॉक्साइट, कोयला, आयरन ओर, लाइमस्टोन, गोल्ड, लिथियम और ग्रेफाइट खनन के कारण जल, जंगल, जमीन, पहाड़, नदियां और पर्यावरण का अभूतपूर्व विनाश हो रहा है। यदि इसे नहीं रोका गया तो छत्तीसगढ़ आने वाली पीढ़ियों के रहने योग्य भी नहीं बचेगा।

16 जनवरी को निर्णायक जनआंदोलन

इन्हीं मुद्दों को लेकर 16 जनवरी 2026 को अंबिकापुर में आयोजित विशाल रैली और आमसभा में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है, ताकि सरगुजा और छत्तीसगढ़ को बचाने के संघर्ष को मजबूत किया जा सके।

• Related Posts

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सूरजपुर/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय सेवाओं का लाभ सुलभता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय सीमा की बैठक पश्चात साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित किया गया। इस…

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

एचपीवी टीकाकरण अभियान में सूरजपुर जिले ने रचा कीर्तिमान, 100.21% लक्ष्य हासिल

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूरजपुर ने पूरे छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान, 97% लक्ष्य पूरा

NQAS मूल्यांकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महंगई ने लहराया परचम

सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की कल्पनाओं ने भरे रंग, शिक्षा-सुरक्षा और समानता का दिया संदेश

6 लाख कीमत की नशीले कैप्सूल टैबलेट एवं कफ सिरप के साथ सीतापुर के संजय विश्वकर्मा को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने गिरफ्तार किया

बेटे के बाद घर के बाथरूम में मिली मां की लाश, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

दोहरे हत्याकांड के फैसले से पुलिस परिवार में खुशी, घर-घर जले दीये

जघन्य हत्या के मामले में माननीय न्यायालय सूरजपुर ने 3 आरोपियों को दी मृत्युदण्ड व 1 आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के साथ जागरूकता, विद्यार्थियों ने जाना औषधीय पौधों का महत्व

टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संकल्प के साथ जोश का शुभारंभ

कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, संवाद कर जाना हालचाल

पत्नी के हत्यारे पति को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठेका मजदूरों के हित में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एटक ने किया आंदोलन

सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में कलेक्टर एवं महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

जीवन दीप कर्मचारियों के हक में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मुखर, कलेक्टर दर से वेतन और ₹4 हजार श्रम सम्मान राशि की उठी मांग

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दें विशेष ध्यान : डॉ. मरकाम

सूरजपुर ब्रेकिंग: CAF जवान की मौत पर बवाल: सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर निष्पक्ष जांच की मांग

मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान अंतर्गत मिशन वात्सल्य का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के पुरस्कार वितरित

चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, राहुल गांधी देश और आयोग से मांगें माफी: चंद्रमणि पैकरा*
*ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

सेवा संकल्प अभियान के तहत जवानों को मिला तनाव से निपटने का मंत्र, आत्महत्या रोकथाम पर हुई जागरूकता कार्यशाला

संडे मार्केट से शहर तक पुलिस की पैनी नजर, थाना प्रभारी विकास देशमुख ने किया पैदल गश्त

राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह से चार बच्चे करेंगे शिरकत

दूरस्थ बिहारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. निलेश कुमार के नेतृत्व में हुई सौजन्य मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नो बैग डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

विद्यालय में हुई विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच, स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल

स्कूल के सामने बच्चों से मुरम मिट्टी फैलाने का आरोप, आदिवासी युवा छात्र संगठन ने जांच की मांग की

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सूरजपुर ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दी आजीवन कारावास की सजा।

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शिक्षक दिवस कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्या श्रीमती सुषमा बखला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच

निरीक्षक जे.एस.कंवर व एसआई रामप्रताप साहू हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई।

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग तेज; 11 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए मुंगेली रवाना

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।