भारत के गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – भाजपा प्रदेशमहामंत्री अखिलेश सोनी

मनरेगा से बेहतर, अधिक प्रभावी और पारदर्शी है विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – अखिलेश सोनी

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम किसानों, मज़दूरों व गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का प्रमाण – भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी

ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारण्टी देगा विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम – भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने आज बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्र वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लाया गया है, जो देश के गांवों को विकसित बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सोनी ने कहा कि यह अधिनियम किसानों, मजदूरों और गरीबों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने याद दिलाते हुये कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने संसद में अपने पहले भाषण में ही स्पष्ट किया था कि उनकी सरकार गरीबों के नाम समर्पित रहेगी और उसी भावना के अनुरूप घर-घर बिजली, शौचालय, आवास और जनधन खाते जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ लागू की गईं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम मनरेगा योजना का उन्नत और अधिक प्रभावी रूप है और कई मायनों में इससे बेहतर है। मनरेगा में जहां 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इस अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इससे मजदूरों की आमदनी में स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान अब सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यदि निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं होता है तो विलंबित भुगतान पर अतिरिक्त राशि मजदूर को दी जाएगी, जिसे मजदूरी पर ब्याज की तरह माना जा सकता है। इससे मजदूरों को न्याय मिलेगा और भुगतान में देरी जैसी पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए भी अधिनियम में महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य रोके जा सकेंगे, ताकि किसानों को पर्याप्त मजदूर उपलब्ध हों और कृषि गतिविधियाँ प्रभावित न हों। इससे ग्रामीण पलायन भी रुकेगा और कृषि उत्पादन को स्थिरता मिलेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मनरेगा में पहले फर्जी मास्टर रोल, मशीनों के उपयोग और धांधली की शिकायतें मिलती थीं, जिन्हें यह नया अधिनियम स्वतः समाप्त करेगा। पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक मजदूरों को सीधे लाभ मिलेगा। यह अधिनियम ग्रामीण विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम के अंतर्गत चार प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जाएगा—जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आपदा सुरक्षा और आजीविका संवर्धन। जल संरक्षण, नदी-नालों के सुधार, कटाव रोकने तथा सिंचाई संरचनाओं के विकास जैसे कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और कौशल विकास जैसी गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं सतत आय के नए अवसर सृजित होंगे और पीएम गति शक्ति जैसी राष्ट्रीय योजनाओं को भी इससे बल मिलेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि यह अधिनियम गांवों में टिकाऊ विकास, स्थायी रोजगार और समृद्धि का नया अध्याय लिखेगा।

पत्र वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग व अशोक सिंह जी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला प्रवक्ता मुकेश गर्ग, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेश गोयल, संध्या सिंह,गौरी सिंह ललित गोयल, कैलाश सिदार अनिल साहू विजय रजवाड़े लीलू गुप्ता नीरज गुप्ता, रामानंद जायसवाल मधुसूदन शुक्ला प्यारे साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

• Related Posts

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सूरजपुर/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय सेवाओं का लाभ सुलभता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय सीमा की बैठक पश्चात साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित किया गया। इस…

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

एचपीवी टीकाकरण अभियान में सूरजपुर जिले ने रचा कीर्तिमान, 100.21% लक्ष्य हासिल

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूरजपुर ने पूरे छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान, 97% लक्ष्य पूरा

NQAS मूल्यांकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महंगई ने लहराया परचम

सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की कल्पनाओं ने भरे रंग, शिक्षा-सुरक्षा और समानता का दिया संदेश

6 लाख कीमत की नशीले कैप्सूल टैबलेट एवं कफ सिरप के साथ सीतापुर के संजय विश्वकर्मा को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने गिरफ्तार किया

बेटे के बाद घर के बाथरूम में मिली मां की लाश, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

दोहरे हत्याकांड के फैसले से पुलिस परिवार में खुशी, घर-घर जले दीये

जघन्य हत्या के मामले में माननीय न्यायालय सूरजपुर ने 3 आरोपियों को दी मृत्युदण्ड व 1 आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के साथ जागरूकता, विद्यार्थियों ने जाना औषधीय पौधों का महत्व

टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संकल्प के साथ जोश का शुभारंभ

कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, संवाद कर जाना हालचाल

पत्नी के हत्यारे पति को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठेका मजदूरों के हित में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एटक ने किया आंदोलन

सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में कलेक्टर एवं महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

जीवन दीप कर्मचारियों के हक में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मुखर, कलेक्टर दर से वेतन और ₹4 हजार श्रम सम्मान राशि की उठी मांग

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दें विशेष ध्यान : डॉ. मरकाम

सूरजपुर ब्रेकिंग: CAF जवान की मौत पर बवाल: सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर निष्पक्ष जांच की मांग

मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान अंतर्गत मिशन वात्सल्य का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के पुरस्कार वितरित

चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, राहुल गांधी देश और आयोग से मांगें माफी: चंद्रमणि पैकरा*
*ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

सेवा संकल्प अभियान के तहत जवानों को मिला तनाव से निपटने का मंत्र, आत्महत्या रोकथाम पर हुई जागरूकता कार्यशाला

संडे मार्केट से शहर तक पुलिस की पैनी नजर, थाना प्रभारी विकास देशमुख ने किया पैदल गश्त

राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह से चार बच्चे करेंगे शिरकत

दूरस्थ बिहारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. निलेश कुमार के नेतृत्व में हुई सौजन्य मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नो बैग डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

विद्यालय में हुई विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच, स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल

स्कूल के सामने बच्चों से मुरम मिट्टी फैलाने का आरोप, आदिवासी युवा छात्र संगठन ने जांच की मांग की

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सूरजपुर ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दी आजीवन कारावास की सजा।

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शिक्षक दिवस कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्या श्रीमती सुषमा बखला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच

निरीक्षक जे.एस.कंवर व एसआई रामप्रताप साहू हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई।

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग तेज; 11 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए मुंगेली रवाना

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।