मामा–भांजा की आपराधिक तिकड़ी का आतंक: पत्रकार दम्पत्ति को जान से मारने की धमकी, हत्या की साजिश के ठोस सबूत; पुलिस की ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद

बिलासपुर।

बिलासपुर जिले में निर्भीक पत्रकारिता को कुचलने की एक बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। कोयला साइडिंग, कोल वॉशरी और कोल डिपो से जुड़े समाचारों के प्रकाशन से बौखलाए आपराधिक प्रवृत्ति के मामा–भांजा की तिकड़ी ने एक पत्रकार दम्पत्ति को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि सोशल मीडिया ग्रुप में अश्लील गाली-गलौच, घर में घुसकर हत्या करने की धमकी, अवैध बंदूक–पिस्तौल दिखाकर डराने और साजिश रचने जैसे गंभीर कृत्य किए गए। इसके बावजूद पुलिस द्वारा गैर-जमानतीय धाराएं नहीं लगाए जाने से अपराधियों के हौसले और बढ़ गए हैं।

जयरामनगर निवासी डी.पी. गोस्वामी, जो दैनिक नया इंडिया, न्यू इंडिया टाइम्स वेबसाइट एवं एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक पोर्टल के ब्यूरो चीफ हैं, तथा उनकी धर्मपत्नी दिव्या पुरी गोस्वामी (पत्रकार) ने इस संबंध में थाना मस्तूरी में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों संजय पांडेय, विकास तिवारी और अनुराग तिवारी (निवासी जयरामनगर, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) ने कोयला कारोबार से जुड़े समाचारों के प्रकाशन से क्षुब्ध होकर पत्रकार दम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने की सुपारी ली और लगातार धमकियां दे रहे हैं।

समाचार से बौखलाहट, सुपारी और साजिश
पत्रकार दम्पत्ति द्वारा कोल वॉशरी, कोल साइडिंग, कोल डिपो, संबंधित कंपनियों, प्रभावशाली व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर तथ्यात्मक कवरेज किया गया था। प्रभावित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की आपत्तियों व चिंताओं को भी समाचार में स्थान दिया गया। इसी से आहत होकर कथित तौर पर कोल कारोबार से जुड़े तत्वों ने संजय पांडेय व उसके दोनों भांजों को पत्रकार दम्पत्ति के खिलाफ उकसाया। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया से लेकर प्रत्यक्ष रूप से घर के सामने आकर धमकी देते रहे हैं और गोस्वामी परिवार को अपमानित करने का माहौल बना रहे हैं।

एफआईआर दर्ज, पर धाराएं मामूली
थाना मस्तूरी में पत्रकार दम्पत्ति के खिलाफ हुई आपराधिक घटनाओं पर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं—
• अपराध क्रमांक 415/2025 (दिनांक 26.06.2025)
• अपराध क्रमांक 548/2025 (दिनांक 28.05.2025)
इनमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 79, 35 लगाई गई। पीड़ितों का आरोप है कि गंभीर तथ्यों, जानलेवा धमकियों, साजिश और हथियार दिखाने जैसे कृत्यों के बावजूद गैर-जमानतीय धाराएं नहीं जोड़ी गईं, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा।

‘बीजापुर के पत्रकार जैसा हाल करेंगे’—खुली धमकी
पीड़ितों के अनुसार, दिवाली के दौरान 17 से 19 अक्टूबर 2025 के बीच आरोपियों ने घर के सामने गाली-गलौच करते हुए धमकी दी कि “तुम्हारा हाल भी बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जैसा करेंगे।” 19 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9–10 बजे, संजय पांडेय की पटाखा दुकान के पास से साजिशन गुजरते हुए घर के सामने रुककर फिर धमकियां दी गईं। इससे पहले भी कई बार असफल साजिशें रची जा चुकी हैं और लगातार भय का वातावरण बनाया जा रहा है।

परिवार भय में, सबूत मौजूद
लगातार जानलेवा धमकियों और साजिशों के कारण गोस्वामी दम्पत्ति भय और असुरक्षा के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि उनके पास ऑडियो–वीडियो सहित दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। आरोप है कि आरोपी दबाव बनाकर प्रकरण में समझौता कराना चाहते हैं।

आपराधिक इतिहास के बावजूद सख्ती नहीं
संजय पांडेय और उसके दोनों भांजों के विरुद्ध पत्रकार दम्पत्ति की शिकायत पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य पीड़ितों द्वारा भी 8–10 शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। इसके बावजूद, पूर्व में भी मामूली धाराएं लगने से आरोपी श्रृंखलाबद्ध अपराध करते आ रहे हैं, जबकि उनके कृत्य गंभीर और अजमानतीय प्रकृति के बताए गए हैं।

एसपी ने माना गंभीर, पर अमल नहीं
बताया गया है कि बिलासपुर एसपी ने पत्रकार दम्पत्ति की शिकायत को बेहद गंभीर मानते हुए एसडीओपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी प्रभावी और सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उच्चाधिकारियों से गुहार
पत्रकार दम्पत्ति डी.पी. गोस्वामी और दिव्या गोस्वामी ने गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, डीजीपी, आईजी बिलासपुर और बिलासपुर एसपी को विस्तृत शिकायत देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, गैर-जमानतीय धाराएं जोड़ने, तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह मामला न केवल पत्रकारों की सुरक्षा बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो यह निर्भीक पत्रकारिता पर खतरनाक नज़ीर बन सकता है।

• Related Posts

टायर फटने के बाद अनियंत्रित यात्री बस पेड़ से जा टकराई

ड्राइवर का पैर कटा,एक की हुई मौत, दर्जनों घायल सासाराम बिहार से अंबिकापुर आ रही थी यात्री बस सूरजपुर/प्रतापपुर – सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर चौक खजुरी…

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नवप्रवेशी 40 बच्चों को टोपी सहित स्वेटर का किया गया वितरण

बिश्रामपुर के समाजसेवी गुरमीत सिंह द्वारा टोपी सहित स्वेटर तथा पिंकू शर्मा द्वारा सहायिकाओं को स्वेटर किया गया प्रदान बिश्रामपुर– क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टायर फटने के बाद अनियंत्रित यात्री बस पेड़ से जा टकराई

टायर फटने के बाद अनियंत्रित यात्री बस पेड़ से जा टकराई

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नवप्रवेशी 40 बच्चों को टोपी सहित स्वेटर का किया गया वितरण

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नवप्रवेशी 40 बच्चों को टोपी सहित स्वेटर का किया गया वितरण

कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का पड़ताल, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर

15 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे ठेका श्रमिक

सेवा, समर्पण और सामाजिक नेतृत्व की मिसाल बने डॉ. राहुल अग्रवाल, दिल्ली में मिला प्रतिष्ठित ग्लोबल आइकॉन अवार्ड

संघर्ष से सेवा तक का सफर, अब राष्ट्रीय मंच पर सूरजपुर का गौरव बढ़ाएंगे डॉ. राहुल अग्रवाल ‘टिंकू’
कल दिल्ली में मिलेगा सम्मान….

कबरा हाथी का आतंक: मौतों के बढ़ते आंकड़ों के बीच शासन-प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

कई जिंदगियां लील चुका कबरा कान,अब कॉलर आईडी से रखी जाएगी हर गतिविधि पर नजर

कबरा कान बना काल, दो इलाकों में दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान देगा AAzad Welfare Foundation का निःशुल्क कोचिंग सेंटर

स्वास्थ्य विभाग ने राज्योत्सव में लहराया परचम, उत्कृष्ट कार्यों के लिए 15 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

जनसेवा और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में डॉ. राहुल अग्रवाल को मिलेगा अग्रवाल समाज का
ग्लोबल आईकॉन अवार्ड

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने जिला कोरिया में 56 लीटर  महुआ एवं हड़िया शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने जिला सूरजपुर में 22 लीटर मध्य प्रदेश राज्य की विदेशी शराब एवं महुआ शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया

देवनगर में गूंजी नशामुक्ति की हुंकार, ‘आस-पड़ोस युवा संसद’ में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका तो वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री, प्रेमनगर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

अस्पतालों में सेवा, घरों में संकट! 8 महीने तक वेतन नहीं मिलने की शिकायत, आखिर जिम्मेदार कौन?

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल, प्रतापपुर अस्पताल में की गई पावर बैकअप की व्यवस्था

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

बस्तामुख्य विद्यालय रुनियाडीह का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया

निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से होगा संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता

नदी में डूबने से पिता समेत तीन मासूमों की मौत, सरस्वतीपुर में पसरा मातम

सूरजपुर पुलिस अंधे कत्ल डबल मर्डर का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

कुबेरपुर सड़क हादसे के बाद आज सुबह-सुबह पीड़ित परिवार के बीच पहुँचीं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े: पुलिस-प्रशासनिक विफलता और पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर जमकर लगाई फटकार

सूरजपुर में आज 60 फीट ऊंचे रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का होगा दहन

सूरजपुर की सड़कों को सुधारने पीडब्ल्यूडी ने तेज किया अभियान, रिंग रोड में पेंच रिपेयरिंग शुरू..

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

सूरजपुर पुलिस ने दशहरा पर्व के लिए जारी किया पार्किंग मैप, शहर में पिकअप वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

आयुर्वेद अधिकारी संघ का चुनावी दबदबा, पांचों संभागों में प्रत्याशियों ने लहराया जीत का परचम…

जिला अस्पताल में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल कूल्हे की सफल सर्जरी

मन जागृति अभियान से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ी जागरूकता, सहयोगी संस्थाओं का हुआ सम्मान

बस्तामुक्त विद्यालय में पालक- बालक-शिक्षक की बैठक आयोजित

अस्पताल के गेट पर प्रसव, नवजात की मौत

अस्पताल के गेट पर प्रसव, नवजात की मौत

माता शेरावाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, देवनगर दुर्गा पूजा पंडाल में चौथे दिन श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल, लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर 108 एंबुलेंस को किया रवाना….

स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के 12 घंटे के भीतर लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची एंबुलेंस….

माय भारत सूरजपुर के तत्वावधान में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति किया गया जागरूक

स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

वेतन के लिए उठी आवाज, स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचा मामला! जीवन दीप कर्मचारियों ने मांगा अपना हक”

जिला चिकित्सालय  में अटल आरोग्य लैब का स्वास्थ्य मंत्री ने किया विधिवत शुभारंभ

जिला चिकित्सालय की जीवनदीप समिति में आठ नए सदस्यों का मनोनयन

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

एचपीवी टीकाकरण अभियान में सूरजपुर जिले ने रचा कीर्तिमान, 100.21% लक्ष्य हासिल

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूरजपुर ने पूरे छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान, 97% लक्ष्य पूरा

NQAS मूल्यांकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महंगई ने लहराया परचम

सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की कल्पनाओं ने भरे रंग, शिक्षा-सुरक्षा और समानता का दिया संदेश

6 लाख कीमत की नशीले कैप्सूल टैबलेट एवं कफ सिरप के साथ सीतापुर के संजय विश्वकर्मा को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने गिरफ्तार किया