खबर प्रकाशन से बौखलाए तहसीलदार और जमीन दलालों ने दी पत्रकार के हत्या की सुपारी — एक तथाकथित पत्रकार बना सुपारी किलर

पत्रकार प्रशान्त पाण्डेय की हत्या की साजिश रचने वाले भ्रष्ट तंत्र का पर्दाफाश — आईजी सरगुजा रेंज से शिकायत, सुरक्षा की मांग

अंबिकापुर/सूरजपुर।
आज के समय में सच लिखना और घोटालेबाजों की पोल खोलना, पत्रकारों के लिए मौत को गले लगाने जैसा बन चुका है। एक बार फिर इसकी बानगी तब देखने को मिली जब हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान समाचार पत्र के संपादक दंपत्ति द्वारा प्रकाशित कुछ खबरों के बाद जिले के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और जमीन दलाल एकजुट होकर उनकी हत्या की साजिश रचने लगे। संपादक प्रशान्त पाण्डेय की हत्या के लिए बाकायदा सुपारी देने और लेने तक की बात सामने आई है।

खबरों से बौखलाया भ्रष्ट नेटवर्क

घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब हिंद स्वराष्ट्र और सिंधु स्वाभिमान में लटोरी तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा के विरुद्ध कई खबरें प्रकाशित की गईं। रिपोर्ट में आरोप था कि तहसीलदार ने मिलीभगत कर बिना कलेक्टर अनुमति और पटवारी प्रतिवेदन के फर्जी तरीके से भूमि की रजिस्ट्री कर दी थी।
इन खबरों के बाद SDM शिवानी जायसवाल ने तहसीलदार को तीन कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक लंबित है।

इस मामले में तहसीलदार से जुड़े नाम सामने आए — हरिपुर निवासी संजय गुप्ता और उसका पुत्र हरिओम गुप्ता, जो लंबे समय से जमीन दलाली का कार्य करते हैं। बताया गया कि इन्हीं दोनों की साठगांठ से फर्जी रजिस्ट्री का कार्य संपन्न हुआ।

प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले का खुलासा

संपादक प्रशान्त पाण्डेय ने सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरसी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में घोटाले का पर्दाफाश किया।
रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने जांच कर रोजगार सहायक नईम अंसारी को बर्खास्त किया और कुछ अन्य पर भी कार्रवाई की।

इसी पंचायत में एक और मामला सामने आया — देवानंद कुशवाहा की दो एकड़ जमीन उसके भाई बैजनाथ कुशवाहा के नाम कर दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तहसीलदार संजय राठौर ने 5 लाख रुपये की रिश्वत लेकर नामांतरण किया और बैक डेट में फर्जी दस्तावेज तैयार किए। यह जांच भी लंबित है।

भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत से बनी हत्या की साजिश

इन दोनों खबरों का सीधा संबंध नईम अंसारी के रिश्तेदार फिरोज अंसारी और बैजनाथ कुशवाहा के पुत्र संदीप कुशवाहा से निकला।
इन्होंने सिरसी निवासी प्रेमचंद ठाकुर और उसके रिश्तेदार अविनाश ठाकुर उर्फ गोलू ठाकुर के साथ मिलकर हरिओम गुप्ता से संपर्क किया और संपादक प्रशान्त पाण्डेय की हत्या की साजिश रच डाली।

रिपोर्ट के अनुसार, पहली साजिश में संपादक को सिरसी बुलाकर ट्रक से कुचलने की योजना बनाई गई थी। हरिओम गुप्ता ने खुद दो बोलेरो और एक स्कॉर्पियो वाहन लेकर संपादक और उनके परिवार का पीछा किया। लेकिन परिवार को देखकर हत्या की कोशिश टाल दी गई।

दूसरा और तीसरा प्रयास भी असफल

पहली योजना नाकाम होने के बाद फिरोज अंसारी ने अपने साले असलम (शूटर) को बुलाकर दूसरी योजना तैयार की। लेकिन उसी समय संपादक अपने परिवार के साथ उज्जैन महाकाल दर्शन को चले गए, जिससे जान बच गई।

तीसरे प्रयास में 20 सितंबर की रात संपादक को बनारस मार्ग पर बाइक से लौटते वक्त गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई, पर भीड़ और अन्य वाहनों की मौजूदगी के कारण योजना विफल रही।

ग्रामसभा में खुला रहस्य — पंचायत के सामने खुली पोल

हत्या की साजिश की परतें तब खुलीं जब हरिपुर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामसभा के दौरान आरोपियों के बीच मतभेद बढ़ गया।
ग्रामसभा में ही संजय गुप्ता ने सबके सामने संपादक की हत्या की सुपारी देने की बात कबूल कर ली और माफी मांगी।
हालांकि हरिओम गुप्ता ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और पंचायत के बाहर “निर्णय करने” की धमकी दी।

आईजी सरगुजा रेंज से शिकायत — सुरक्षा की मांग

मामले के उजागर होने के बाद संपादक प्रशान्त पाण्डेय और उनका परिवार भयभीत है।
उन्होंने तमाम दस्तावेजों और सबूतों के साथ आईजी सरगुजा रेंज को आवेदन सौंपा है, जिसमें सुरक्षा प्रदान करने और इस हत्या की साजिश में शामिल सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

संबंधित थाने में भी की गई शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदक पाण्डेय के द्वारा अपने संबंधित गांधीनगर थाने में सभी साक्ष्यों को एक पेनड्राइव में संग्रहित कर शिकायत की और कार्यवाही की मांग की गई है।

पत्रकारिता को ढाल बनाकर रची गई साजिश

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस साजिश में शामिल कुछ लोगों ने पत्रकारिता की आड़ में अपराध को अंजाम देने की कोशिश की।
फिरोज अंसारी जैसे तथाकथित पत्रकारों ने प्रशासनिक सूचना के बहाने संपादक को जाल में फँसाने की भूमिका निभाई।
इस पूरे प्रकरण ने यह साबित कर दिया कि भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों और नकली पत्रकारों का गठजोड़ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है।

पत्रकार सुरक्षा की मांग तेज

घटना ने स्थानीय पत्रकार समुदाय को झकझोर दिया है। पत्रकारों का कहना है कि जब सत्य लिखने वालों को ही कुचलने की कोशिश होगी, तो लोकतंत्र की आवाज़ कौन उठाएगा?
पत्रकार संगठनों ने राज्य सरकार और गृह विभाग से मांग की है कि संपादक प्रशान्त पाण्डेय को तत्काल सुरक्षा दी जाए और आरोपियों पर हत्या की साजिश, सुपारी, धमकी और षड्यंत्र रचने के तहत मामला दर्ज किया जाए।

मुख्य बिंदु:

• भ्रष्ट तहसीलदार और जमीन दलालों ने मिलकर पत्रकार की हत्या की रची साजिश
• तीन बार जानलेवा हमला करने की कोशिश
• ग्रामसभा में हुआ खुलासा, आरोपी ने मानी गलती
• आईजी सरगुजा रेंज को सौंपी गई शिकायत, पुलिस सुरक्षा की मांग

• Related Posts

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वृक्षारोपण आयोजित

शनिवार नो बैग डे दिवस पर पोषण वाटिका निर्माण सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित बिश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील…

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत
हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

रामानुजनगर/ रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर के पास शनिवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वृक्षारोपण आयोजित

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वृक्षारोपण आयोजित

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत
हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत
हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

इश्क, शक और कत्ल: प्रेम प्रसंग के संदेह में किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धरमपुर में भूमि अधिग्रहण के दौरान हिंसक बवाल, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर अंबिकापुर के विजय गिरी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर  जेल दाखिल किया

देवनगर (गोविंदपुर डगमलिया नाला): हर बारिश में पुल पर भरता पानी, जिम्मेदार बेखबर — जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

मां की अर्थी को कंधा देने से पहले थम गई शिक्षक बेटे की सांस: सूरजपुर में कुछ घंटों के भीतर बुझ गए दो जीवन, एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी

नवापारा और सूरजपुर संकुल में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया बल

रामानुजनगर में रोपा लगाते मिले चार नाबालिग बच्चे को
संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू

नशे के खिलाफ अभियान को लेकर मानव अधिकार संगठन सक्रिय

15 लाख का रपटा पुल 15 दिन में बहा, 12 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क; घटिया निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

देवनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास एवं एक लाख जुर्माने का प्रावधान

जनकल्याणकारी सेवाओं को एक मंच पर लाने की पहल, जिलेभर में तीन दिवसीय वृहद शिविर प्रारंभ

कलेक्टर ने वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली

जिला चिकित्सालय सूरजपुर की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक संपन्न हुए 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) ऑपरेशन

डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें – कलेक्टर

रामानुजनगर एसडीएम ने हितग्राहियों को दी अंतिम चेतावनी, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ’ पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

आशा पाण्डेय को नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाले सप्लायर राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

सीएमएचओ का आदेश भी बेअसर! चार महीने बाद भी JDS कर्मचारियों को नहीं मिला कलेक्टर दर पर वेतन
आखिर सीएमएचओ के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ?

सुकमा के पोलमपल्ली में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, ईसाई परिवारों के घर तोड़े जाने का आरोप, गांव में तनाव

खरीफ 2026 के लिए सूरजपुर जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी

पहली बार नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह

धोखाधडी कर पैसा गबन करने वाले आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार

सूरजपुर में माननीय न्यायालय ने 17 हत्या के मामलों में 29 अभियुक्तों को सुनाई कठोर कारावास की सजा।

आयुष्मान भारत को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सक्रिय, डीपीसी से मुलाकात कर रखीं अहम मांगें
नव पदस्थ जिला कार्यक्रम समन्वयक सैय्यद असलम अली का किया स्वागत, वेतन वृद्धि और योजना विस्तार पर हुई चर्चा

सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके के  शिवनंदनपुर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है,

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने उड़ीसा के गांजा सप्लायर पति पत्नी को एक साथ जजगा में साढे चार लाख रु कीमती 22.6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

गायत्री भूमिगत परियोजना: ग्राम गेतरा में प्रभावित भू-स्वामियों के पुनर्वास पर अब 21 मई को जिला स्तरीय समिति की बैठक

गायत्री परियोजना प्रभावितों के लिए बड़ी खुशखबरी: ग्राम पोड़ी के प्रभावित परिवारों मिलेंगे 158 रोजगार

जेडीएस कर्मचारियों की वेतन वृद्धि मांग को लेकर जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने कलेक्टर रेना जमील को सौंपा ज्ञापन

जीवन दीप समिति कर्मचारियों ने कलेक्टर दर पर वेतन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

भारत सम्मान’ के 15 वर्ष पूरे: जनसरोकार की पत्रकारिता का सशक्त स्तंभ बना न्यूज़ संस्थान

लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा  कहीं पुलिया के फाउंडेशन में कंक्रीट की जगह भर दिए बड़े-बड़े पत्थर (बोल्डर) तो कहीं छड़ ही ग़ायब- अविनाश साहू कांग्रेस

मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का नया सवेरा: लाइफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शिलान्यास

महंगाई का महा-विस्फोट कमर्शियल गैस के दामों में ₹993 की भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

पत्रकार पर जानलेवा हमला: आदतन गुंडा मजहर खान और साथियों पर गंभीर आरोप

विश्रामपुर में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकरण समारोह संपन्न

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ. अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

लोकतंत्र पर हमला: सूरजपुर में पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटा, खदान क्षेत्र में खुली गुंडागर्दी

आवेदन का असर, केवटाली के वार्ड क्रमांक 8 में शुरू हुआ बोर खनन, जल संकट से मिलेगी राहत

सूरजपुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग, सीमावर्ती इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने ओड़गी के स्वास्थ्य केंद्र की तालाबंदी का किया भंडाफोड़, सीएमएचओ और बीएमओ को तत्काल कार्यवाही के लिए घेरा

आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..आज अम्बिकापुर के दो इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर दोनों को जेल दाखिल किया गया

छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने पर रामानुजनगर में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि, दीपदान कार्यक्रम आयोजित

नावापारा लखनपुर का कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को पाँच किलो गांजे के साथ आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

दिल्ली में निलेश साहू को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

दर्रीपारा की कुख्यात ब्राउन शुगरिस्ट शोभा कुशवाहा उर्फ गुड़िया को भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन के साथ आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया.. गुड़िया को माल देने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।।

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि
जिला सूरजपुर, ग्राम देवनगर