मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने वर्चुअली किया 211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन*

सुरजपुर /  छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर आज जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा तिलसिवां में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की वर्चुअल रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में विधायक  भूलन सिंह शकुंतला सिंह पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने भी सभा को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ की प्रगति यात्रा में वाजपेयी जी के योगदान को याद किया। इसके अलावा कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष  चन्द्रमणि पैकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष  स्वाति सिंह एवं सरपंच  बिमला सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा आई जी  दीपक झा, कलेक्टर  एस जयवर्धन, जिला पंचायत सीईओ  विजेंद्र सिंह पाटले सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान सभा को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम सभी रजत जयंती वर्ष मना रहे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है, जो फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्येक विभाग द्वारा साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है। बीते 25 वर्षों में राज्य ने विकास के अनेक आयाम छुए हैं और अब हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस रजत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर के नए बस स्टैंड स्थित अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल जी को नमन करता हूँ।” मुख्यमंत्री ने कहा कि “अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर यहां के लोगों को एक नई पहचान दी। वे देश और प्रदेश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।” उन्होंने वाजपेयी जी के राजनीतिक जीवन, काव्य प्रतिभा एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में सरकार द्वारा अटल निर्माण वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए श्री साय ने बताया कि विगत 20 महीनों में मोदी की गारंटी के तहत अनेक जनकल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। इनमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को पुनः चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस, 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद, श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना, बुजुर्गों के लिए 19 तीर्थ स्थलों की यात्रा, तथा अटल डिजिटल सेवा केन्द्रों की स्थापना शामिल है। उन्होंने बताया कि आगामी छह माह में 5 हजार पंचायतों में ये केंद्र खोले जाएंगे।

नक्सल उन्मूलन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने के प्रयास तेज गति से चल रहे हैं और मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने जानकारी दी कि कुख्यात नक्सली बसवराजू का सफाया किया गया है तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा श्री साय ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों व शहरों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों के सुधार और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए सूरजपुर प्रशासन की सराहना भी की।

इस रजत महोत्सव के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा के अनावरण पर उपस्थित सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं  दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की ही देन है। उन्हीं के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की गई, जिससे गांव-गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को 211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। निश्चित रूप से इन कार्यों से सूरजपुर जिले का सर्वांगीण विकास होगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निरंतर जनहित एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल-पुलियों, पेयजल आपूर्ति और शहरी विकास के क्षेत्र में हुए कार्यों से न केवल ग्रामीण अंचलों में कनेक्टिविटी बढ़ी है, बल्कि नगरीय निकायों में भी आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हुआ है।

श्री साव ने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में सरकार का लक्ष्य हर गांव और हर शहर तक बेहतर सड़क, स्वच्छ पेयजल और सुदृढ़ नगरीय सुविधाएँ पहुँचाना है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे मिलकर छत्तीसगढ़ को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने में सहयोग दें।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य ने 25 वर्षों की यात्रा में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं। आज राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होने कहा कि  मुख्यमंत्री विष्णु देव समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में और भी ऊँचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ अब 25 वर्ष का पड़ाव पार कर एक युवा छत्तीसगढ़ बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रजत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में राज्य ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और अब आने वाले वर्षों में भी छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छुएगा।

पूर्व गृहमंत्री व छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा छत्तीसगढ़ का चौमुखी विकास के लिए शासन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास को छत्तीसगढ़ में साकार करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निरंतर छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है।

211 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को 211 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान 78 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए 37 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 04 कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु) के 03 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 20 कार्य, नगरीय निकाय विभाग के 04 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 03 कार्य तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 03 कार्य शामिल हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 132 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से होने वाले 55 कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इसमें लोक निर्माण विभाग के 14 कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु) के 04 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22 कार्य, जल संसाधन विभाग सूरजपुर के 07 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 04 कार्य, पुलिस विभाग का 01 कार्य तथा आदिवासी विकास विभाग के 03 कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को अंतिम छोर तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जिले के सर्वांगीण विकास के लिए और भी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने किया किसान मेला सह जैविक मेला का शुभारंभ

शमारोह में मुख्यमंत्री  साय ने किसान मेला सह जैविक मेला सह प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का शुभारंभ भी वर्चुअली किया। आयोजित मेले में कृषि यंत्रों, जैविक खाद, कीटनाशक एवं बीज की नवीनतम किस्मों के साथ-साथ विभिन्न समवर्गीय विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही किसानों को फसल चक्र परिवर्तन, फसल विविधीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

विधायक  भूलन सिंह मरावी ने कार्यक्रम में 70 कृषकों को रामतिल प्रोत्साहन योजनान्तर्गत रामतिल बीज का वितरण किया। इसके अतिरिक्त 11 कृषकों को सिंचाई पंप प्रदान किए गए तथा सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त नलकूप खनन के 03 आवेदनों का निराकरण कर किसानों को किसान समृद्धि योजना अंतर्गत 43 हजार रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई।

इसी क्रम में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत मल्चिंग तकनीक अपनाने वाले 05 कृषकों को प्रति कृषक 10 हजार रुपये की दर से कुल 50 हजार रुपये की अनुदान राशि भी प्रदान की गई। मेले में किसानों द्वारा उत्पादित सब्जी, फल एवं पुष्प वर्गीय फसलों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा शासकीय रोपणियों में सीडलिंग यूनिट से तैयार पौध, उद्यानिकी यंत्र एवं सूक्ष्म सिंचाई ड्रिप सिस्टम का भी प्रदर्शन किया गया।

इसके अलावा किसान एवं पशुपालक मेले में पशुधन विकास विभाग द्वारा उपस्थित पशुपालकों को रोका-छेका, घुमंतु पशु प्रबंधन, पशुधन बीमा, सेक्स सार्टेड सीमेन के उपयोग, बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान तथा हितग्राही योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव संबंधी उपायों पर भी जागरूकता प्रदान की गई।

लोन मेला के जरिए, 24 करोड़ 24लाख के ऋण किए गए वितरित

इस रजत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय बैंकर्स कमेटी द्वारा लोन मेले का भी आयोजन किया गया।
इस लोन मेले में 3400 स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज अंतर्गत 15.11 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। वहीं, 124 कृषक बंधुओं को 3.75 करोड़ रुपये का केसीसी ऋण प्रदान किया गया। इसके साथ ही व्यक्तिगत एमएसएमई  हेतु 3.45 करोड़ एवं एग्रो प्रोसेसिंग ऋण हेतु 1.80 करोड़ रुपये और मुद्रा लोन के लिए 13 लाख का वितरण किया गया। जिला प्रशासन और बैंकों की पहल से आयोजित इस लोन मेले से किसानों, समूहों और स्वरोजगार से जुड़ी इकाइयों को नई ऊर्जा और आर्थिक संबल मिला।

प्लेसमेंट कैम्प में  वितरित किए नियुक्ति पत्र
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर द्वारा न्यू सर्किट हाउस, रिंग रोड तिलसिवों में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन भी किया गया था। इस कैम्प में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 602 पदों पर भर्ती हेतु कैंप आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान चयनित उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के वर्चुअल उपस्थिति में  200 नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी क्रम में जिले के कौशल प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 50 हितग्राहियों को ऑफर लेटर देकर रोजगार से जोड़ा गया। इसके अलावा जिले में स्थापित एस.ई.सी.एल. भटगांव द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रभावित 25 लोगों को रोजगार स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। इसी तरह प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा 5 प्रभावित व्यक्तियों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति आदेश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने रोजगार से जुड़े ऐसे आयोजनों को युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी हितग्राहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक  भूलन सिंह मरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों कृषि, पशु विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं समाज कल्याण विभाग के स्टॉल का भी निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
इस आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, कार्ड एवं चेक वितरित किए। उन्होंने मछली पालन विभाग अंतर्गत 03 आइस बॉक्स और 03 नाव-जाल का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 03 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 11 वयवंदन कार्ड, 11 आयुष्मान कार्ड तथा 04 सिकल सेल कार्ड का वितरण किया गया।

इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 04 हितग्राहियों को खुशियों की चाबी और 04 हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु चेक सौंपे गए। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 05 बालिकाओं को एलआईसी बॉण्ड, 02 महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण प्रदाय हेतु चेक तथा 03 हितग्राहियों को बकरी पालन हेतु ऋण चेक दिए गए।

कृषि विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को सिंचाई पेट्रोल पंप, 70 कृषकों को रामतील बीज तथा 03 हितग्राहियों को नलकूप खनन एवं पंप प्रतिष्ठापन के लिए अनुदान राशि प्रदान की गई। इसके अलावा एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के 25 हितग्राहियों को रोजगार स्वीकृति आदेश भी वितरित किए गए।

इसके साथ ही कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैंकरा, पूर्व विधायक  रजनी त्रिपाठी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा, श्रीमती रेखा राजवाड़े, श्री लवकेश पैकरा, सूरजपुर जिले के रेडक्रोस सोसाइटी अध्यक्ष बाबूलाल  अग्रवाल, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष  भीमसेन अग्रवाल,  मुरली मनोहर सोनी,  रामकृपाल साहू,  सत्य नारायण सिंह,, राम कृपाल साहू,  मुकेश गर्ग, शशिकांत गर्ग,   अजय अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

• Related Posts

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

राखियों की खनक और मिठाइयों की खुशबू से गुलजार हुए बाजार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्रेम और विश्वास का धागा सूरजपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

एकल अभियान की आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, थाना प्रभारी विराट बीसी ने जताया आभार रामानुजनगर। देश और समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात मुस्तैद रहने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।

हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

छोटे पांव मजबूत कदम सामाजिक संस्था प्रतापपुर द्वारा बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में छाता-कापी किया वितरित

छोटे पांव मजबूत कदम सामाजिक संस्था प्रतापपुर द्वारा बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में छाता-कापी किया वितरित

नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, 2 लाख 50 हजार कीमत का गांजा जप्त, 1 व्यक्ति गिरफ्तार।

नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, 2 लाख 50 हजार कीमत का गांजा जप्त, 1 व्यक्ति गिरफ्तार।

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस विशेष: सूरजपुर से देशवासियों के नाम शुभकामनाओं का संदेश

स्वतंत्रता दिवस विशेष: सूरजपुर से देशवासियों के नाम शुभकामनाओं का संदेश

महुआ शराब बनाने के कारखाना का भंडाफोड़.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 70 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया

महुआ शराब बनाने के कारखाना का भंडाफोड़.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 70 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया

ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत: अब अम्बिकापुर में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और स्त्री रोग संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध

ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत: अब अम्बिकापुर में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और स्त्री रोग संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध

हरिनन्दन अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तारशुदा 10 आरोपियों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने रिविजन पिटिशन दाखिल कर 15 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर भेजा जेल।

हरिनन्दन अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तारशुदा 10 आरोपियों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने रिविजन पिटिशन दाखिल कर 15 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर भेजा जेल।

बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से लगेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस

बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से लगेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस

तेज रफ्तार बनी आफत: सूरजपुर कोतवाली के सामने डिवाइडर तोड़ खंभे से टकराई कार

तेज रफ्तार बनी आफत: सूरजपुर कोतवाली के सामने डिवाइडर तोड़ खंभे से टकराई कार

प्रवीण कुमार साहू को मिली साहू समाज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रवीण कुमार साहू को मिली साहू समाज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रामानुजनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवियों व स्काउट-गाइड ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रामानुजनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवियों व स्काउट-गाइड ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विभिन्न रोगों की होगी निःशुल्क जांच एवं सर्जरी

सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विभिन्न रोगों की होगी निःशुल्क जांच एवं सर्जरी

कोटेया में विश्व स्कार्फ दिवस पर वृक्षारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

कोटेया में विश्व स्कार्फ दिवस पर वृक्षारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वृक्षारोपण आयोजित

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वृक्षारोपण आयोजित

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत
हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत
हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

इश्क, शक और कत्ल: प्रेम प्रसंग के संदेह में किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

इश्क, शक और कत्ल: प्रेम प्रसंग के संदेह में किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धरमपुर में भूमि अधिग्रहण के दौरान हिंसक बवाल, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

धरमपुर में भूमि अधिग्रहण के दौरान हिंसक बवाल, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर अंबिकापुर के विजय गिरी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर  जेल दाखिल किया

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर अंबिकापुर के विजय गिरी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर  जेल दाखिल किया

देवनगर (गोविंदपुर डगमलिया नाला): हर बारिश में पुल पर भरता पानी, जिम्मेदार बेखबर — जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

देवनगर (गोविंदपुर डगमलिया नाला): हर बारिश में पुल पर भरता पानी, जिम्मेदार बेखबर — जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

मां की अर्थी को कंधा देने से पहले थम गई शिक्षक बेटे की सांस: सूरजपुर में कुछ घंटों के भीतर बुझ गए दो जीवन, एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी

मां की अर्थी को कंधा देने से पहले थम गई शिक्षक बेटे की सांस: सूरजपुर में कुछ घंटों के भीतर बुझ गए दो जीवन, एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी

नवापारा और सूरजपुर संकुल में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया बल

नवापारा और सूरजपुर संकुल में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया बल

रामानुजनगर में रोपा लगाते मिले चार नाबालिग बच्चे को
संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू

रामानुजनगर में रोपा लगाते मिले चार नाबालिग बच्चे को
संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू

नशे के खिलाफ अभियान को लेकर मानव अधिकार संगठन सक्रिय

नशे के खिलाफ अभियान को लेकर मानव अधिकार संगठन सक्रिय

15 लाख का रपटा पुल 15 दिन में बहा, 12 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क; घटिया निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

15 लाख का रपटा पुल 15 दिन में बहा, 12 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क; घटिया निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट

स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

देवनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास एवं एक लाख जुर्माने का प्रावधान

देवनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास एवं एक लाख जुर्माने का प्रावधान

जनकल्याणकारी सेवाओं को एक मंच पर लाने की पहल, जिलेभर में तीन दिवसीय वृहद शिविर प्रारंभ

जनकल्याणकारी सेवाओं को एक मंच पर लाने की पहल, जिलेभर में तीन दिवसीय वृहद शिविर प्रारंभ

कलेक्टर ने वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली

कलेक्टर ने वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली

जिला चिकित्सालय सूरजपुर की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक संपन्न हुए 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) ऑपरेशन

जिला चिकित्सालय सूरजपुर की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक संपन्न हुए 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) ऑपरेशन

डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें – कलेक्टर

डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बनें – कलेक्टर

रामानुजनगर एसडीएम ने हितग्राहियों को दी अंतिम चेतावनी, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ’ पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

रामानुजनगर एसडीएम ने हितग्राहियों को दी अंतिम चेतावनी, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश ’ पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त

आशा पाण्डेय को नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाले सप्लायर राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

आशा पाण्डेय को नशीला इंजेक्शन सप्लाई करने वाले सप्लायर राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

सीएमएचओ का आदेश भी बेअसर! चार महीने बाद भी JDS कर्मचारियों को नहीं मिला कलेक्टर दर पर वेतन
आखिर सीएमएचओ के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ?

सीएमएचओ का आदेश भी बेअसर! चार महीने बाद भी JDS कर्मचारियों को नहीं मिला कलेक्टर दर पर वेतन
आखिर सीएमएचओ के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ?

सुकमा के पोलमपल्ली में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, ईसाई परिवारों के घर तोड़े जाने का आरोप, गांव में तनाव

सुकमा के पोलमपल्ली में पूजा-पाठ को लेकर विवाद, ईसाई परिवारों के घर तोड़े जाने का आरोप, गांव में तनाव

खरीफ 2026 के लिए सूरजपुर जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी

खरीफ 2026 के लिए सूरजपुर जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण, किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की कमी

पहली बार नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह

पहली बार नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह

धोखाधडी कर पैसा गबन करने वाले आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार

धोखाधडी कर पैसा गबन करने वाले आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार

सूरजपुर में माननीय न्यायालय ने 17 हत्या के मामलों में 29 अभियुक्तों को सुनाई कठोर कारावास की सजा।

सूरजपुर में माननीय न्यायालय ने 17 हत्या के मामलों में 29 अभियुक्तों को सुनाई कठोर कारावास की सजा।

आयुष्मान भारत को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सक्रिय, डीपीसी से मुलाकात कर रखीं अहम मांगें
नव पदस्थ जिला कार्यक्रम समन्वयक सैय्यद असलम अली का किया स्वागत, वेतन वृद्धि और योजना विस्तार पर हुई चर्चा

आयुष्मान भारत को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सक्रिय, डीपीसी से मुलाकात कर रखीं अहम मांगें
नव पदस्थ जिला कार्यक्रम समन्वयक सैय्यद असलम अली का किया स्वागत, वेतन वृद्धि और योजना विस्तार पर हुई चर्चा