
जशपुर / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ माँ के नाम लगाने देश वासियों से आव्हान किया है। आज 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता,मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, पार्षद एल आर चौहान की उपस्थिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर 5 साल में 5 हजार वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया। इसकी शुरुआत एसडीएम कार्यालय के प्रांगण से की गई जहाँ स्थानीय जनप्रनिधि, नगर के प्रबुद्धजन,स्थानीय अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया जहाँ 100 आम,नीम, पीपल, जामुन,आँवला सहित अन्य पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हतियाली को बढ़ावा दे स्व दिलीप सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आज घर वापसी के महानायक हिन्दू कुलतिलक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर बगीचा नगर पंचायत में 5 साल में 5000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है।उन्होंने आगे कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। हम सभी को इसमें एक कदम आगे आकर अपने जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं।
मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक ने कहा कि स्व दिलीप सिंह जूदेव हम सबके जन जन के नेता थे। आज भी हमारी स्मृति में वे जीवित हैं उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और हिदू धर्म की रक्षा के लिए समर्पित किया।






















































