
पैदल रैली में शामिल होकर लोगों को प्रेरित किया
नीरज सिंह / देवनगर में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से हुई, जहां से सैकड़ों स्कूली बच्चों, अधिकारी-कर्मचारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों और गीतों के साथ पोड़ी चौक देवनगर तक मार्च किया। पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों की गूंज से वातावरण रोमांचित रहा, जबकि भक्ति और देशभक्ति के गीतों ने उत्साह को और बढ़ा दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हमारी अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है, इसलिए इसे सम्मान और गर्व के साथ फहराना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, सेवा और सद्भाव के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं। देवनगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ तिरंगा यात्रा । मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह , जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजलाल राजवाड़े, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश्वर तिवारी, जिला अध्यक्ष अजजा कौशल सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि साहू, मंडल प्रभारी शशिनाथ तिवारी, राजलाल राजवाड़े, दीपक गुप्ता, विजय राजवाड़े ,महामंत्री दौलत सिंह, आशा साहू, उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, माणिकचंद, मंत्री विष्णु साहू, दुर्गावती साहू,संतोष साहू, मिडिया सह प्रभारी निशा साहू , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नागेश्वर तिवारी , जनपद सदस्य रामकुमारी सिंह व राकेश साहू, शिवप्रसाद राजवाड़े, कमलेश्वर सिंह, दीपक मुंगेरी, मुकेश गुप्ता, विष्णु सिंह, सत्यनारायण देवांगन, रमेश साहू, राजेश साहू, दिनेश साहू, प्रमोद जायसवाल, अनंजय देवांगन, नीरज साहू, कुंजलाल राजवाड़े, अर्चना साहू, सुषमा साहू, समेत सैकड़ों आम जन शामिल हुए । तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का ऐसा माहौल निर्मित किया, जिसने स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को और भी गौरवमयी, यादगार और ऐतिहासिक बना दिया।






















































