सूरजपुर। जिला चिकित्सालय सूरजपुर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीवनदीप समिति का संचालन किया जाता है। समिति के माध्यम से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास, मरीजों की सुविधाओं में सुधार तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाती हैं।

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक ने जानकारी दी है कि प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल के मार्गदर्शन में जीवनदीप समिति में 8 नए सदस्यों को मनोनीत किया गया है। ताकि समिति में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य व्यक्तियों की सहभागिता बढ़ाकर जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है।
जिसके अंतर्गत प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, शशिकांत गर्ग,
पूर्व सरपंच, संत सिंह,समाजसेवी संदीप अग्रवाल, उन्नत कृषक ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, समाजसेवी राजेश्वर तिवारी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला सदस्य, श्रीमती देवंती साहू को सदस्य बनाया गया है जीवनदीप समिति में नए सदस्यों की सहभागिता से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, मरीजों एवं उनके परिजनों की आवश्यकताओं को समझने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा जीवनदीप समिति के माध्यम से जनसहयोग एवं जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।





















































