सूरजपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान सोता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भटगांव विधानसभा के चुनगड़ी का है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मा कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक प्रधान आरक्षक कुर्सी पर बैठे-बैठे नींद में झुक जाता है। जैसे ही आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ती है और कैमरा उसकी ओर घूमता है, तभी पास में मौजूद एक सहकर्मी उठाता है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है जानकारी के अनुसार, सोता हुआ दिख रहा प्रधान आरक्षक बाल मुकुंद बसदई चौकी में पदस्थ है। उसकी ड्यूटी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंच के बगल में बैठक व्यवस्था में लगाई गई थी लेकिन पुलिस कर्मी सुरक्षा के जगह अपनी नींद पूरी करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर प्रशासन और पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैदी के दावे कर रहे थे, वहीं इस तरह की लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है। वही देखने वाली बात होगी कि पुलिस के उच्चाधिकारी क्या कुछ कार्यवाही करते है।






















































