सूरजपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सूरजपुर में श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर सीएससी vle वेलफेयर सोसाइटी सूरजपुर के द्वारा विशाल खिचड़ी महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा 14 जनवरी बुधवार को प्रातःसे आरंभ किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भव्य आयोजन सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड थाना के सामने संपन्न हुआ। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी प्रसाद का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान और प्रसाद ग्रहण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसी भावना के साथ सीएससी vle वेलफेयर सोसाइटी सूरजपुर के द्वारा प्रतिवर्ष भव्य आयोजन किया जाता है।

कार्यक्रम के आयोजक सीएससी vle वेलफेयर सोसाइटी सूरजपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खिचड़ी भण्डारा पूरा दिन चलेगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना भी है। मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंदों और आमजन को एक साथ प्रसाद ग्रहण कराना पुण्य का कार्य है। आयोजकों के अनुसार एकादशी को ध्यान में रखते हुए, भंडारे में खिचड़ी महाप्रसाद पारंपरिक तरीके से श्रद्धालुओं को परोसे गए। आयोजन स्थल पर स्वच्छता, व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि प्रसाद वितरण सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके। इसके लिए स्वयं की टीम तैनात रही, जो श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी रही।

इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य आयोजन का हिस्सा सभी भक्त बनें और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों का कहना है कि यह भंडारा सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को आमंत्रित किया गया था। मकर संक्रांति के इस अवसर पर आयोजित यह विशाल भंडारा न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगा, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का भी संदेश देगा।

इस मौके पर N.D. तिवारी CSC प्रबंधक सूरजपुर
VLE विन्देश जायसवाल दीपक गुर्जर अशोक राजवाड़े अशोक साहू लालू प्रसाद संतोष कुमार राजा प्रताप साकिर अंसारी उमेश राजवाड़े युवराज राजवाड़े जुगेंद्र सिंह एवं सभी CSC परिवार सूरजपुर मौजूद रहे






















































