सूरजपुर / सूरजपुर आबकारी आयुक्त महोदया आर संगीता के निर्देशानुसार तथा सुरजपुर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवम प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री अनिल कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में वृत सुरजपुर प्रभारी प्रदीप वर्मा आबकारी उप निरीक्षक की टीम के द्वारा नशीले कैप्सूल के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। आज दिनांक 12/01/2026 को आबकारी वृत सुरजपुर की टीम गस्त कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली की पंच मंदिर कब्रिस्तान मोहल्ला में मो0 रोशन अपने कब्जे भारी मात्रा में अवैध रूप से नशीले कैप्सूल रखा हुआ है और रखकर बेच रहा है, तत्काल आबकारी टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी मो0 रोशन को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 8352 नग नशीला कैप्सूल SPASMO-PROXYVON (TRAMADOL) बरामद कर जप्त कर सीलबंद करके कब्जे आबकारी लिया गया है।
आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(सी) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कारवाई एवम विवेचना प्रदीप वर्मा आबकारी उप निरीक्षक के द्वारा की गई ।। उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक मेवालाल सोनवानी, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, आरक्षक कमलेश्वर राजवाडे, महिला जमुना एक्का एवम वाहन चालक प्रमोद साहू, योगेंद्र पांडे की महत्वपूर्ण योगदान रही है।






















































