सूरजपुर /बिश्रामपुर – कोयलांचल बिश्रामपुर में एसईसीएल की बालमपुर खदान को चालू करने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है l
दअरसल पूरा मामला एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र अन्तर्गत बंद पड़े बलरामपुर भूमिगत खदान एवं नया कुम्दा 7/8 खदान को लेकर है l जिसे पुनः चालू करने के लिए लिए कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) ने धरना प्रदर्शन किया l

इधर सूत्रों ने बताया बलरामपुर भूमिगत खदान और नया कुम्दा 7/8 खदान को जलभराव एवं कुछ तकनीकी कारणों से बंद कर दिया है जिसके कारण प्रबंधन को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है l
बंद पड़े इन्हीं दो खदानों को पुनः चालू करने की मांग को लेकर कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) ने धरना प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा है l

इस अवसर पर एचएमएस के महामंत्री ने बताया कि यदि प्रबंधन कोई उचित पहल नहीं करती है तो आगामी 16 जनवरी से 23 जनवरी शाम 4 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ की जाएगी इसके बाद उसी दिन से आमरण अनशन किया जाएगा l
बता दें कि एचएमएस के इस आंदोलन को एटक और इंटक यूनियन सहित अनेक कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवकों द्वारा समर्थन किया किया गया l

धरना प्रदर्शन के दौरान मंच का संचालन शिवाकांत मिश्रा द्वारा किया गया l
इस अवसर पर एचएमएस के अध्यक्ष रामाशीष पाल,परमजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान,शिवनारायण, लखन लाल कुर्रे, आर. सी. जायसवाल, अरविंद सिंह,प्रेमचंद सिंह राजू दुबे, राजू सिंह, रामेंद्र सिंह,रामचंद्र यादव, पवन अग्रवाल , अजीत यादव, ललन सोनी,राम भरोस, चित्र प्रसाद, उमेश सिंह, दिलीप सिंह, सुशील राय, शोधन सिंह, देव चौधरी, अनुज ठाकुर,प्रशांत पांडे, बीडीसी संतोष सिंह लोचन सिंह एवं अविनाश टोप्पो सहित सैकड़ों की संख्या में एचएमएस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे l






















































