
कुम्दा मोड़ (सिलफिली ) स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शेड निर्माण हेतु 3 लाख रुपए की मिली स्वीकृति
अ.ज.जा.मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश पैंकरा के आग्रह पर हुई पहल

सूरजपुर/ सिलफिली – राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित कुम्दा मोड़ (सिलफिली) के पास बना हनुमान मंदिर लोगों के लिए एक बड़ा आस्था का केंद्र बनता जा रहा है l राहगीरों के साथ साथ दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर पहुंचकर हनुमान दर्शन करते हैं l इस मंदिर में आयदिन दानदाताओं द्वारा भजन कीर्तन सहित भोग भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसके कारण इसकी लोकप्रियता दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है l उधर श्रद्धालुओं की माने तो अभी बिजली, पानी, अतिरिक्त कक्ष शेड, सहित कई भौतिक सुविधाओं का अभाव है l इन सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एवं लोगों के धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने सरगुजा विकास प्राधिकरण के तहत शेड निर्माण हेतु 3 लाख रुपए की स्वीकृति दिलाई है l सदैव जनभावनाओं और लोक आस्था का सम्मान करने वाले सांसद चिंतामणि महाराज क्षेत्र बेहद लोकप्रिय हैं l

बता दें कि कुम्दा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में शेड निर्माण हेतु सर्वप्रथम अ.ज.जा. मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश पैंकरा ने सांसद चिंतामणि महाराज के समक्ष प्रस्ताव रखा l इसके बाद सांसद चिंतामणि महाराज ने राहगीरों की सुविधा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए सहयोगात्मक पहल किया है l
क्षेत्रवासियों ने सांसद चिंतामणि महाराज के इस पहल पर अपना आभार जताया है l






















































