
नीरज सिंह सूरजपुर / सूरजपुर जिले के लंका पारा निवासी भोला प्रसाद अग्रवाल अजय अग्रवाल द्वारा विगत एक दशक से क्षेत्र के गरीब बेसहारा परिवारों कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह कार्यक्रम विशेष रूप से गरीब, असहाय, अनाथ और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया हजारों महिला पुरुषो बुजुर्गो विधवा सहित अन्य जरूरत मंद परिवारों को कंबल प्रदान कर आशीर्वाद ले रहे हैं,

भोला प्रसाद अग्रवाल अजय अग्रवाल पवन बोरवेल के संचालक है,लगातार उनके द्वारा इस परोपकार से गरीबो के हित मे कृति मान स्थापित किया है,
विदित हो की गरीबों को कंबल प्रदान आज परशुराम पुर के पंडो बस्ती कुमेली जल प्रपात स्थल के समीप किया गया, वहीं, मदनपुर, केशवपुर, राजापुर, मोहनपुर सहित पंडो आदिवासी परिवारों को प्रति वर्ष ठंड के तेवर को देखते हुए उन्हें गर्म कंबल प्रदान करते हैं,
आज अजय अग्रवाल के पुत्र भी मुंबई से अपने ईष्ट मित्रों के साथ कंबल वितरण मे गरीबों के कंधो पर कंबल रखकर आशीर्वाद ग्रहण किये वहीं नन्हे बच्चों को टोपी और बिस्किट का किया वितरण /






















































