बिलासपुर का ‘खाकी न्याय’ : जहाँ रक्षक ही ‘भक्षक’ के गुरु बन गए!

विशेष व्यंग्य रिपोर्ट: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी क्षेत्र से इन दिनों कानून व्यवस्था का एक ऐसा “अनोखा मॉडल” सामने आया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े फिल्म निर्देशक भी अपनी स्क्रिप्ट फाड़ दें। मामला पत्रकार डी.पी. गोस्वामी और उनकी पत्नी दिव्या गोस्वामी का है, जिन्हें अपराधियों ने कम, बल्कि सिस्टम के “संरक्षकों” ने ज्यादा डरा रखा है। छत्तीसगढ़ में अब नया नियम लागू हो चुका है – “पत्रकारिता करोगे तो जान जाएगी, और शिकायत करोगे तो साख जाएगी।”

ट्रेनिंग सेंटर बना थाना?

आमतौर पर थाने अपराधियों को सुधारने के लिए होते हैं, लेकिन मस्तूरी में गंगा उल्टी बह रही है। आरोप है कि यहाँ के जांचकर्ता अधिकारियों ने एक नई ‘कोचिंग क्लास’ शुरू की है। विषय है- “शिकायतकर्ता पत्रकार को ही कैसे फँसाएं?”
गृह मंत्री के आदेश के बाद जब अधिकारियों पर तबादले की तलवार लटकी, तो उन्होंने आनन-फानन में आरोपियों को थाने बुलाया। पर साहब, गिरफ्तारी के लिए नहीं! बल्कि उन्हें यह “ट्यूशन” देने के लिए कि बड़े अधिकारियों को पत्रकार के खिलाफ उल्टी शिकायत कैसे की जाती है। इसे कहते हैं ‘सर्विस विद स्माइल’ – अपराधियों के लिए पुलिस की ऐसी ममता देखकर तो यमराज भी इस्तीफा दे दें।

मुर्गा, शराब और ‘मास्टरप्लान’

भनेश्वर रोड पर स्थित विकास तिवारी का आवास इन दिनों किसी “रणनीति केंद्र” से कम नहीं है। चर्चा है कि वहाँ 22 दिसंबर की रात को ‘मुर्गा-दारू’ की महफिल जमी थी। अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या यह पार्टी किसी के जन्मदिन की थी या पत्रकार की ‘आवाज दबाने’ की खुशी में? अगर उन CCTV कैमरों की जुबान होती, तो वे खुद चीख पड़ते कि यहाँ न्याय की अर्थी के साथ लजीज दावत उड़ाई जा रही थी।

‘कबाड़’ का ज्ञान और खाकी का ‘लेन-देन’

पत्रकार ने बड़ी ईमानदारी से कबाड़ चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उस सूचना का इतना “सही उपयोग” किया कि आरोपियों से ही तार जोड़ लिए। इसे कहते हैं ‘डेटा शेयरिंग’। पत्रकार को लगा उसने अपराध रोकने में मदद की, लेकिन पुलिसकर्मी शिव चंद्रा ने शायद इसे ‘बिजनेस प्रपोजल’ समझ लिया। खबर है कि मामला अब पूरी तरह ‘सेट’ है – पुलिस की जेब गरम है और पत्रकार की जान नरम!

एसडीओपी साहब का ‘पुराना प्यार’

एसडीओपी लालचंद मोहले जी का पत्रकारों से प्रेम पुराना है। जब वे थाना प्रभारी थे, तब एक ‘आत्महत्या प्रयास’ वाली खबर ने उनके ‘लाभदायक नेटवर्क’ में खलल डाल दिया था। अब साहब उस पुराने दर्द का बदला ले रहे हैं। आखिर “सिस्टम” की याददाश्त बहुत तेज होती है, खासकर तब जब किसी की कमाई पर पत्रकार ने कलम चला दी हो।

लोकतंत्र का ‘चौथा खंभा’ या ‘बलि का बकरा’?

आज के दौर में अगर आप छत्तीसगढ़ में पत्रकार हैं और सच बोलने की हिमाकत करते हैं, तो बधाई हो! आप पुलिस की ‘हिट लिस्ट’ और अपराधियों की ‘पार्टी लिस्ट’ में टॉप पर हैं। गृह मंत्री जी तबादले का आदेश देते हैं, लेकिन नीचे बैठे “छोटे साहब” उसी आदेश को आरोपियों के साथ बैठकर पकोड़े खाते हुए मजाक में उड़ा देते हैं।

“इंतजाम अली” के नाम से किसे जाना जाता है?

सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता पुलिसकर्मी शिव चंद्रा को एसडीओपी लालचंद मोहले का “पसंदीदा” अधिकारी माना जाता है, यही कारण है कि उन्हें रणनीतिक रूप से थानों में तैनात किया जाता रहा है। स्थानीय स्तर पर उन्हें “इंतजाम अली” के नाम से भी जाना जाता है। आरोप है कि शिव चंद्रा जहां-जहां तैनात रहे—सीपत, रतनपुर, तोरवा, पामगढ़ और कोटा—वहां कोल माफिया, राखड़-मुरुम माफिया, कोल साइडिंग, क्रेशर और रेत माफिया जैसे संगठित अवैध कारोबारियों के करीबी बने रहे। इन क्षेत्रों से लंबी और नियमित उगाही की चर्चाएं लगातार सामने आती रही हैं।

शिव चंद्रा का नाम कुख्यात “मिट्टी तेल स्कैंडल” में भी प्रमुखता से सामने आ चुका है, जिसमें माननीय न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद, आरोप है कि वही नेटवर्क अब मस्तूरी थाना क्षेत्र में फिर से सक्रिय किया जा रहा है। इतना ही नहीं, सूत्र बताते हैं कि एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ दो आरक्षकों का पचपेड़ी और अन्य थानों में तबादला कई महीनों से आदेश होने के बावजूद रोका गया है, और यह रोक शिव चंद्रा के कहने पर, एसडीओपी के माध्यम से करवाई गई, ताकि कथित उगाही व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।

यह पूरा घटनाक्रम पुलिस तंत्र के भीतर जड़ जमा चुके संगठित गठजोड़ की ओर इशारा करता है, जहाँ ईमानदार प्रशासनिक निर्णयों को रोककर अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

“क्लाइंट तलाशने” और अवैध उगाही वाली लेडी कौन?

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में एक विवादित महिला की भूमिका भी सवालों के घेरे में है, जिस पर आरोप है कि वह आरोपियों को संरक्षण देने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला को अनुकम्पा नियुक्ति के तहत शासकीय नौकरी मिली है, लेकिन जिस विभाग में वह पदस्थ है, वहाँ केवल औपचारिक रूप से उपस्थिति दर्ज कर (सिर्फ साइन कर) कार्यालय से निकल जाती है। इसके बाद वह न्यायालय परिसर में कथित रूप से “क्लाइंट तलाशने” और अवैध उगाही जैसी गतिविधियों में संलिप्त रहती है। आरोप है कि उसकी यह गतिविधि जिला न्यायालय परिसर में लगे CCTV कैमरों में दर्ज है, जिसकी जांच कर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग कठोर कार्रवाई कर सकते हैं। यदि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होती है, तो यह मामला न केवल सेवा नियमों के उल्लंघन का, बल्कि न्यायिक परिसर की गरिमा को ठेस पहुँचाने का गंभीर विषय बनता है।

नोट – छत्तीसगढ़ में अब न्याय के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। बस किसी ‘खास’ पुलिस अधिकारी से सेटिंग कर लीजिए, पीड़ित खुद-ब-खुद अपराधी बन जाएगा। जय हो इस ‘अदभुत’ कानून व्यवस्था की, जहाँ वर्दी की ओट में अपराध फलता-फूलता है!

• Related Posts

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

सूरजपुर/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय सेवाओं का लाभ सुलभता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय सीमा की बैठक पश्चात साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित किया गया। इस…

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें-कलेक्टर

एचपीवी टीकाकरण अभियान में सूरजपुर जिले ने रचा कीर्तिमान, 100.21% लक्ष्य हासिल

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूरजपुर ने पूरे छत्तीसगढ़ में हासिल किया पहला स्थान, 97% लक्ष्य पूरा

NQAS मूल्यांकन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महंगई ने लहराया परचम

सेवा संकल्प अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों की कल्पनाओं ने भरे रंग, शिक्षा-सुरक्षा और समानता का दिया संदेश

6 लाख कीमत की नशीले कैप्सूल टैबलेट एवं कफ सिरप के साथ सीतापुर के संजय विश्वकर्मा को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने गिरफ्तार किया

बेटे के बाद घर के बाथरूम में मिली मां की लाश, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

हितग्राहियों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

दोहरे हत्याकांड के फैसले से पुलिस परिवार में खुशी, घर-घर जले दीये

जघन्य हत्या के मामले में माननीय न्यायालय सूरजपुर ने 3 आरोपियों को दी मृत्युदण्ड व 1 आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के साथ जागरूकता, विद्यार्थियों ने जाना औषधीय पौधों का महत्व

टीबी हारेगा, देश जीतेगा के संकल्प के साथ जोश का शुभारंभ

कलेक्टर ने बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, संवाद कर जाना हालचाल

पत्नी के हत्यारे पति को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ठेका मजदूरों के हित में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एटक ने किया आंदोलन

सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में कलेक्टर एवं महिलाओं ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

जीवन दीप कर्मचारियों के हक में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मुखर, कलेक्टर दर से वेतन और ₹4 हजार श्रम सम्मान राशि की उठी मांग

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर दें विशेष ध्यान : डॉ. मरकाम

सूरजपुर ब्रेकिंग: CAF जवान की मौत पर बवाल: सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर निष्पक्ष जांच की मांग

मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत, मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान अंतर्गत मिशन वात्सल्य का जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम के पुरस्कार वितरित

चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण से कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, राहुल गांधी देश और आयोग से मांगें माफी: चंद्रमणि पैकरा*
*ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना

सेवा संकल्प अभियान के तहत जवानों को मिला तनाव से निपटने का मंत्र, आत्महत्या रोकथाम पर हुई जागरूकता कार्यशाला

संडे मार्केट से शहर तक पुलिस की पैनी नजर, थाना प्रभारी विकास देशमुख ने किया पैदल गश्त

राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता रायगढ़ में बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह से चार बच्चे करेंगे शिरकत

दूरस्थ बिहारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल, सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. निलेश कुमार के नेतृत्व में हुई सौजन्य मुलाकात, कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण का मिला आश्वासन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में नो बैग डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन

विद्यालय में हुई विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच, स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल

स्कूल के सामने बच्चों से मुरम मिट्टी फैलाने का आरोप, आदिवासी युवा छात्र संगठन ने जांच की मांग की

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सूरजपुर ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दी आजीवन कारावास की सजा।

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शिक्षक दिवस कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्या श्रीमती सुषमा बखला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच

निरीक्षक जे.एस.कंवर व एसआई रामप्रताप साहू हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई।

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग तेज; 11 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए मुंगेली रवाना

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।