मां की अर्थी को कंधा देने से पहले थम गई शिक्षक बेटे की सांस: सूरजपुर में कुछ घंटों के भीतर बुझ गए दो जीवन, एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी

सूरजपुर के दौना गांव में मां के निधन के कुछ घंटे बाद शिक्षक रामधन साहू की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक ही दिन मां और बेटे का अंतिम संस्कार होने से पूरा गांव शोक में डूब गई जिस बेटे ने मां को अंतिम विदाई देने के लिए अपने आंसुओं को रोक रखा था, शायद उसे भी नहीं पता था कि कुछ ही देर बाद उसकी अपनी अंतिम यात्रा भी निकल जाएगी। सूरजपुर जिले के दौना गांव में बुधवार को ऐसा हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। सुबह मां का निधन हुआ और दोपहर में अर्थी को कंधा देने से पहले ही शिक्षक बेटे की भी मौत हो गई। कहां, बेटे अपनी मां की अर्थी को कंधा देने की तैयारी की थी, किस्मत ने उसकी अपनी अर्थी भी उसी दिन सजा दी।

एक ही आंगन से कुछ घंटों के अंतराल में दो अर्थियां उठीं, तो पूरा गांव रो पड़ा। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इस रिश्ते की ऐसी मार्मिक कहानी सामने आई, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। मां के निधन के कुछ ही घंटे बाद शिक्षक बेटे की भी मौत हो गई। जिस बेटे को अपनी मां की अंतिम यात्रा में कंधा देना था, उसकी भी अर्थी उसी दिन उठ गई। गांव में एक साथ दो चिताएं जलती देख हर आंख नम हो गई।

सुबह मां ने ली अंतिम सांस

घटना रामानुजनगर विकासखंड के दौना गांव की है। यहां प्राथमिक शाला दौना में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत रामधन साहू (52) की मां की बुधवार सुबह करीब 9 बजे तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ले ली।परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में मातम पसरा था और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई थीं।

अर्थी सज रही थी, तभी बिगड़ी बेटे की तबीयत
दोपहर करीब दो बजे बारिश के बीच अंतिम यात्रा की तैयारी चल रही थी। मां की अर्थी सज चुकी थी और शव यात्रा निकलने ही वाली थी। इसी दौरान रामधन साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत की।परिजन उन्हें तुरंत श्रीनगर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ ही घंटों के भीतर एक ही परिवार ने मां और बेटे दोनों को खो दिया।

एक साथ उठीं मां बेटे की दो अर्थियां

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक ही दिन, पास-पास बनी अलग-अलग चिताओं पर किया गया। यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

रामधन पिछले साल बने थे प्रधान पाठक

रामधन साहू एक पैर से दिव्यांग थे। पिछले वर्ष पदोन्नति के बाद उन्हें सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक बनाया गया था। वे अपने ही गांव की प्राथमिक शाला में पदस्थ थे और अपनी सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।सहकर्मियों के अनुसार, बुधवार दोपहर तक वे सामान्य दिखाई दे रहे थे। उनके सहयोगी शिक्षक ब्रह्मानंद दुबे ने बताया कि मां के निधन की सूचना मिलने पर वे उनसे मिलने पहुंचे थे। उस समय बातचीत के दौरान ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि उनकी तबीयत खराब है।

शिक्षक समाज में शोक
इस घटना ने पूरे शिक्षक समाज को स्तब्ध कर दिया है। सहकर्मियों और ग्रामीणों ने रामधन साहू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक ही दिन मां और बेटे का यूं दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। दौना गांव में अब भी इस घटना की चर्चा है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि किस्मत ने एक परिवार की इतनी कठिन परीक्षा आखिर क्यों ली।

• Related Posts

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

भटगांव/सूरजपुर। सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कुछ समय पूर्व एक छोटे बछड़े का सड़क हादसे…

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

हरिहरपुर में बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, अनुशासन और पोषण का दिया संदेश सूरजपुर/ प्रेमनगर:- प्रेमनगर विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में कोटेया संकुल प्राचार्य लिनू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

पशु चिकित्सा विभाग के उपचार पर उठे सवाल, बछड़े का सड़ा पैर काटकर गौसेवकों ने किया उपचार

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

जन्मदिन बना सेवा का उत्सव: व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव ने विद्यार्थियों को बांटी टाई-बेल्ट, कराया पोषणयुक्त न्योता भोज

माननीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सूरजपुर ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को दी आजीवन कारावास की सजा।

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में शिक्षक दिवस कार्यक्रम सेवानिवृत प्राचार्या श्रीमती सुषमा बखला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित

प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई जांच

निरीक्षक जे.एस.कंवर व एसआई रामप्रताप साहू हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने दी भावभीनी विदाई।

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

खेल दिवस पर वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन

न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का सम्मान

वेतन वृद्धि, वेतन विसंगति और नियमितीकरण की मांग तेज; 11 सितंबर को रायपुर में एक दिवसीय सांकेतिक आंदोलन

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए मुंगेली रवाना

रक्षाबंधन पर सजे बाजार, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में घुली मिठा

खाकी की कलाई पर सजा स्नेह का रक्षा सूत्र, रामानुजनगर थाने में एकल अभियान ने घोली अपनत्व की मिठास

बच्चों के बीच कलेक्टर का सहज अंदाज, चॉकलेट बांटी और सुनी नन्हे-मुन्नों की बातें

सुबह से शाम तक मैदान में रहीं कलेक्टर, औद्योगिक इकाई से लेकर एकलव्य विद्यालय तक परखी जमीनी हकीकत

देवनगर मे पिछले एक सप्ताह से जियो का नेटवर्क ठप, उपभोक्ता परेशान, जिम्मेदार बेखबर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह में साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरसते पानी में दौड़े 300 से अधिक युवा।जिला कांग्रेस कमेटी का आयोजन।राजीव गांधी जयंती पर रन फॉर राजीव मैराथन का हुआ आयोजन।

सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त।

हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ने आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।

छोटे पांव मजबूत कदम सामाजिक संस्था प्रतापपुर द्वारा बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह में छाता-कापी किया वितरित

नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, 2 लाख 50 हजार कीमत का गांजा जप्त, 1 व्यक्ति गिरफ्तार।

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस विशेष: सूरजपुर से देशवासियों के नाम शुभकामनाओं का संदेश

महुआ शराब बनाने के कारखाना का भंडाफोड़.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 70 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया

ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत: अब अम्बिकापुर में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी और स्त्री रोग संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध

हरिनन्दन अपहरण व हत्या के मामले में गिरफ्तारशुदा 10 आरोपियों को थाना प्रतापपुर पुलिस ने रिविजन पिटिशन दाखिल कर 15 दिवस का न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त कर भेजा जेल।

बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से लगेगी लाइफ लाइन एक्सप्रेस

तेज रफ्तार बनी आफत: सूरजपुर कोतवाली के सामने डिवाइडर तोड़ खंभे से टकराई कार

प्रवीण कुमार साहू को मिली साहू समाज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रामानुजनगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवियों व स्काउट-गाइड ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

सूरजपुर में 16 अगस्त से पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस, विभिन्न रोगों की होगी निःशुल्क जांच एवं सर्जरी

कोटेया में विश्व स्कार्फ दिवस पर वृक्षारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित

बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में वृक्षारोपण आयोजित

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत
हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

इश्क, शक और कत्ल: प्रेम प्रसंग के संदेह में किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धरमपुर में भूमि अधिग्रहण के दौरान हिंसक बवाल, डीएसपी समेत 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर अंबिकापुर के विजय गिरी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर  जेल दाखिल किया

देवनगर (गोविंदपुर डगमलिया नाला): हर बारिश में पुल पर भरता पानी, जिम्मेदार बेखबर — जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

देवनगर (गोविंदपुर डगमलिया नाला): हर बारिश में पुल पर भरता पानी, जिम्मेदार बेखबर — जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

मां की अर्थी को कंधा देने से पहले थम गई शिक्षक बेटे की सांस: सूरजपुर में कुछ घंटों के भीतर बुझ गए दो जीवन, एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी

मां की अर्थी को कंधा देने से पहले थम गई शिक्षक बेटे की सांस: सूरजपुर में कुछ घंटों के भीतर बुझ गए दो जीवन, एक साथ निकली मां-बेटे की अर्थी

नवापारा और सूरजपुर संकुल में मध्यान्ह भोजन सहायिकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर दिया बल

रामानुजनगर में रोपा लगाते मिले चार नाबालिग बच्चे को
संयुक्त टीम ने किया रेस्क्यू

नशे के खिलाफ अभियान को लेकर मानव अधिकार संगठन सक्रिय

15 लाख का रपटा पुल 15 दिन में बहा, 12 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क; घटिया निर्माण पर उठे गंभीर सवाल

स्थानांतरण पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर का अधिवक्ता संघ, महिला मंडल, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं स्कूल संचालक व शिक्षकों ने किया सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह की भेंट

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

देवनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास एवं एक लाख जुर्माने का प्रावधान

जनकल्याणकारी सेवाओं को एक मंच पर लाने की पहल, जिलेभर में तीन दिवसीय वृहद शिविर प्रारंभ

कलेक्टर ने वन, खनिज, उद्योग, श्रम, एसईसीएल एवं पर्यावरण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली

जिला चिकित्सालय सूरजपुर की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक संपन्न हुए 6 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (टीएचआर) ऑपरेशन