सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मंडल प्रेमनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान के निर्माता अम्बेडकर  जी को याद किया


नीरज सिंह / प्रेमनगर~राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर विधायक कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य संयोजक के रूप में  बीरेंद्र कुमार जायसवाल मुख्यअतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह उईके उपस्थिति में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा ने किया बैठक में सर्वप्रथम स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा ने देते हुवे कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मना रही है इस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी भाजपा कार्यकर्ता भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के जयंती पर उन्हें याद करते हुवे उनके विचारों को आत्मसात कर रहे हैं इसके पश्चात पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह उईके ने भी संबोधित करते हुवे कहा कि डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने हमारे देश में जो संविधान लागू किया  गया है यही कारण है कि हम सभी को कई अधिकार प्राप्त है और अपने अधिकारों का हम उपयोग कर पा रहे हैं पिछड़ावर्ग मोर्चा के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य बीरेंद्र कुमार जायसवाल ने संबोधित करते हुवे कहा कि आज पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन एवं वक्फ बोर्ड कानून पर जनजागरण डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर सामाजिक समरसता पखवाड़ा के अवसर पर प्रकाश डाला मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संयोजक एवं प्रभारी नियुक्त किया गया बैठक में जिला पंचायत सदस्य नयन सिरदार जनपद उपाध्यक्ष पुनिया राजवाड़े मंडल उपाध्यक्ष रजमेन श्याम मंडल मंत्री समित दास परमानंद यादव शिवप्रसाद सिरदार विजय सिरदार राजीव बंसल रामनारायण तंवर रामनारायण यादव सियम्बर सिंह प्रदीप साहू महेंद्र कुमार यादव उर्मिला साहू कंचन श्याम राम लाल राजवाड़े दिलोचन सिंह निजाम अंसारी पनेश्वर सिरदार अखिलेश साहू संदीप जायसवाल उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उमापुर में किया गया विकसित कृषि संकल्प अभियान का कार्यक्रम हुआ संम्पन

    नीरज सिंह / रामानुजनगर उमापुर में आज विकासखंड स्तरीय विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उमापुर में किया गया जिसके अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुधन…

    सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जनपद पंचायत रामानुजनगर व ओड़गी में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

    हितग्राहियों को वितरित किए गए राशन व जॉब कार्ड नीरज सिंह सूरजपुर / सूरजपुर अंतर्गत जनपद पंचायत रामानुजनगर के ग्राम पंचायत देवनगर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *