

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा मण्डल देवनगर द्वारा ग्राम पंचयात देवनगर मे देवस्थान परिसर मे साफ सफाई की गई
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर का 300 वां जन्मदिन हम सब देशवासी मनाने जा रहे हैं उनके जन्म दिवस से पहले पूरे देश में कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे है। भाजपा जिला संगठन के आदेश से हम सब आज
अभियान चला रहे हैं हमे इस सप्ताह भर में अलग अलग कार्यक्रम करना है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनिल साहू पुण्य श्लोका रानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती सप्ताह अंतर्गत दिनांक 24 मई को ग्राम पंचायत देवनगर स्थित देवस्थान में सूरजपुर जिला अध्यक्ष मुरलीमनोहर सोनी के निर्देशन व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। जिसने मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामकरण साहू , मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, महामंत्री दौलत प्रताप सिंह,आशा साहू, उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, मोहर साय राजवाड़े,माणिकचंद पोर्ते, मंत्री विष्णु साहू, कोषाध्यक्ष दीपक मुंगेरी , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नागेश्वर तिवारी जी , कार्यकारिणी सदस्य दिनेश साहू, राजेश साहू, रमेश साहू, कलेश राजवाड़े, अजजा मंडल महामंत्री अक्षय सिंह , जवाहर देवांगन, ललित साहू, संजय बघेल, रामस्नेही साहू, मुकेश गुप्ता, कारण सिंह, राजेश जायसवाल, जयनंदन साहू, आशीष साहू, भूपेश प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, चेतन राजवाड़े, संजय यादव जी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।
