नीरज सिंह / संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की “ऑपरेशन क्लीन” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 12/7/26 को ब्रह्मपारा निवासी आशा पांडेय के कब्जे से 19 नग REXOGESIC INJECTION तथा 9 नग AVIL INJECTION जब्त कर जेल दाखिल किया गया था। आशा पांडेय ने अपने बयान में बताया था कि उक्त इंजेक्शन को उसने अपने मोहल्ले में पड़ोस में रहने वाले राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन से खरीद कर लायी थी..आशा पांडेय के बयान के आधार पर ब्रम्हपारा निवासी राजेश मंदिलवार उर्फ बूटन को कल ही शाम को गिरफ्तार कर लिया गया था उससे पूछताछ करने के पश्चात आज दिनांक 13/7/26 को जेल दाखिल कर दिया गया।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पूर्व में ब्रह्मपारा ब्राउन शुगर के लिए कुख्यात था पर अब वहां के ब्राउन शुगर बेचने वाले लोग नशीला इंजेक्शन बेचने का व्यापार करने लगे थे। इसमें आशा पांडे और बुटन का नाम सबसे कुख्यात था..यह दोनों पहले ब्राउन शुगर बेचते थे पर वे लोग नशीला इंजेक्शन पिछले एक दो साल से बेच रहे थे..आशा पाण्डे नशीले इंजेक्शन की फुटकर विक्रेता थी जबकि राजेश मंदिलवार उर्फ बुटन थोक विक्रेता है..बुटन अत्यंत चालाकी से काम करने के कारण पकड़ाता नहीं था पर कल आशा पांडे को गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान पर बुटन को गिरफ्तार कर आज जेल डाला गया है।।
आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नशीली दवाओं के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है।।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पाण्डेय रणविजय सिंह रोहित सोनवानी एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।




















































