

नीरज सिंह / सरगुजा संभाग के कोने-कोने से जुटी 113 टीमों के साथ चार दिवसीय संभाग स्तरीय रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। यह आयोजन विधायक भूलन सिंह मरावी के निवास पटना गांव में संपन्न हुआ। इन दिनों में पूरा प्रेमनगर आध्यात्मिक आस्था का केंद्र बन गया।
प्रतियोगिता की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि सरगुजा संभाग के दूर-दराज़ से श्रद्धालु इस आयोजन का हिस्सा बने और राम भक्ति में सराबोर रहे।आकर्षक पंडाल में हजारों की संख्या में पहुंचे महिलाएं, युवा और बुजुर्गों ने रामचरितमानस के दिव्य पदों का रसास्वादन किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल ने प्रतिभागी टीमों से रामचरितमानस पर विभिन्न प्रश्न किए, जिनका उत्तर प्रतियोगियों ने बेहतरीन तरीके से दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को स्मृति चिन्ह, रामायण ग्रंथ, और राम दरबार भेंट देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर चार दिनों तक पटना गांव राममय बना रहा। श्रद्धालु राम धुन में लीन होकर भक्ति में डूबे रहे, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। यह आयोजन न केवल रामचरितमानस की चौपाइयों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा, बल्कि रामायण के आदर्शों को जनमानस में स्थापित करने की दिशा में भी एक प्रभावशाली प्रयास साबित हुआ।
विधायक भूलन सिंह मरावी के संयोजन में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता ने संभाग में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जो आने वाले वर्षों में और भी भव्यता के साथ आयोजित होने की उम्मीद है।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विधायक प्रतिनिधि संत साहू, माखनलाल जायसवाल, राजेश्वर तिवारी, अलख सिंह मदन सारथी, रामसुंदर सिंह, विजय देवांगन, कवल साय, खेल साय राजवाड़े, सागर सिंह, महादेव सिंह, राजलाल राजवाड़े, पवन सिंह, सुभाष साहू, संतोष साहू, रामलल्लू साहू, विजय बघेल, दीपक मुंगेरी, बाबूलाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई और अपने अथक प्रयासों से इसे पूर्णता तक पहुंचाया।
विधायक की सराहना..
विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपनी चुनावी विजय के बाद इस पावन आयोजन की परंपरा को और मजबूत किया,और यह प्रतियोगिता लगातार दूसरे वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हुई।पूरे चार दिनों तक वे स्वयं आयोजन स्थल पर मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और सफलता सुनिश्चित हो सकी।उनका यह प्रयास धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम साबित हुआ, जिसने न केवल क्षेत्र में रामचरितमानस के प्रति श्रद्धा बढ़ाई बल्कि लोक संस्कृति को भी सशक्त किया। जिसकी आयोजन स्थल पर पहुंचे लोगों ने जमकर सराहना भी किया।
*इनका रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन*
रामचरितमानस गायन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में महिला मंडलियों, मानस मंडलियों और बालक-बालिका मंडलियों ने शानदार प्रस्तुति दी। महिला मंडलियों में माँ संतोषी उपासना महिला मंडली पिपरा, माँ दशफेरी महिला मंडली सरोकार, शिव शक्ति महिला मंडली पटना, प्रज्ञा महिला मंडली आंजोखुर्द, माँ दुर्गा महिला मंडली खरवत, जय माँ भवानी महिला मंडली गिरजापुर, नारी एकता महिला मंडली गिरजापुर,
मानस मंडलियों में नवयुवक मानस मंडली सरभोका, प्रज्ञा मानस परिवार आंजोखुर्द, राधे कृष्णा मानस मंडली शरडी, तुलसीकृत मानस मंडली मुरमा, सत्संग मानस मंडली घुघरा, जय जगदंबा मानस मंडली मांजा, साधना मानस मंडली बैकुंठपुर, युवक मानस मंडली सत्यनगर, शिव शक्ति मानस मंडली महंगई, जय सियाराम मानस मंडली बतरा, सर्व मंगल मानस परिवार पटना,तथा बालक-बालिका मंडलियों में सरस्वती बालिका मंडली घुघरा, नवदुर्गा बालक मंडली लेडुवा, माँ गायत्री बाल मंडली सावारावां, माँ गायत्री बालिका मंडली प्रतापपुर, राधा कृष्ण बालिका मंडली पंडरी, हंस पुत्र बाल मंडली देवधाम खोपा शामिल रहे, जिन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।पुरस्कार स्वरूप सभी सम्मानित मंडलियों को रामचरितमानस ,बैग, राम दरबार एवं प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि प्रदान की गई।
